VIDEO : 13 साल पहले ऐसी दिखती थीं परिणिती चोपड़ा
अब तक आप लोग सिर्फ ये जानते होंगे कि परिणिती ने अपना स्क्रीन डेब्यू ’लेडिज वर्सेज रिकी बहल’ से किया था। लेकिन ये सच नहीं है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि आज से करीब 13 साल पहले परिणिती दूरदर्शन के एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर चुकी हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है।
दरअसल परिणिती ने 25 जनवरी को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे सलवार-कमीज पहने कर गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो आज से करीब 13 साल पहले यानी कि 2003 का है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट के साथ लिखा है, ’’13 साल पहले। ये इंडिपेंडेंस डे का एक स्पेशल प्रोग्राम था जिसमें में अपने भाई शिवांग ’ब्लू ड्रैस’ के साथ अपने म्यूजिक स्कूल सुर संगम को टीवी पर प्रजेंट कर रही थी।
Facepalm!!! 13 years ago It was a special Independence day programme and my brother Shivang (in blue) and I represented our music school SurSangam on tv!! #Doordarshan #FirstTimeOnTv Thanks to all my fans who found this video .. I had forgotten all about it!!
Posted by Parineeti Chopra on Monday, 25 January 2016
|