कपड़ा मंत्रालय में अब स्वेटर बुनेंगी स्मृति , सोशल मीडिया पर छा रहे हैं विदाई के ट्वीट
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां अगर किसी ने बटोरी तो वह स्मृति ईरानी रहीं। उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार विवादों में रहने की वजह से उनका मंत्रालय बदला गया है। मानव संसाधन मंत्री रहने के दौरान उनके कार्यकाल पर नजर डालें तो वे ज्यादातर विवादों से घिरी रही हैं। चाहे वो जेएनयू विवाद हो या फिर हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला से जुड़ा विवाद, या फिर उनके डिग्री से जुड़ा मामला। वे हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रही हैं।
अब जबकि उनकी मानव संसाधन विकास मंत्रालय से विदाई हो गई है, तो एक बार फिर से उनके मंत्रालय में उनकी स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किए जा रहे हैं। टिवट्समें कोई उनके मंत्रालय को लेकर फेयरवेल बता रहा है तो कोई उनके नए मंत्रालय को लेकर टिप्पणी कर रहा है।
शांतिनाथ चौधरी नाम के यूजर ने लिखा है कि स्मृति ईरानी पहले ट्रेंड कर रही हैं। फेयरवेल डे पर थोड़ा अटेंशन तो मिलना बनता है। स्मृति ईरानी अब ऊनी स्वेटर बुनेंगी।
– असुरा नाम के यूजर ने लिखा है स्मृति ईरानी को एक ऐसा विभाग सौंपा गया है जहां वे भारतीय जीडीपी में बड़ा योगदान कर सकती हैं। वह भी बिना किसी विवाद के।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आस्र पहले स्मृति की स्थिति कैसी रही होगी एक यूजर ने कुछ यूं रिएकट किया है।