यहां आपको शाहरूख, अमिताभ के अलावा मिलेगी बस और कॉफी भी
वैसे भारत देश के बारे में ज्यादातर कहा जाता है कि एक कोस पर बदले पानी चार कोस पर वाणी। ये सही भी है। भारत देश ही ऐसा है। यहां पर विभिन्न परंपराओं और रिवाजों को देखकर बहुत आश्चर्य होता है। तो एक पंरपरा के बारे में हम भी आपको बताते हैं, जो बहुत ही रोचक है। दरअसल, भारत में बैंगलुरू के पास एक ऐसी जगह है जहां पर बच्चों के नाम सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं बैंगलुरू के पास रहने वाले उन आदिवासी लोगों की जो अपने बच्चों के बहुत ही अजीब-गरीब नाम रखते हैं। हाककीपिककी कहे जाने वाले ये आदिवासी लोग अपने बच्चों के नाम किसी भी देश, राजनेता, अभिनेता के नाम पर रखते हैं।
यहां के लोगों के नाम गूगल, शाहयख खान, मैसूर, पाक सुप्रीम कोर्ट, अमिताभ बच्चन, सोनिया गांधी, एक बटे दो, कंपाउंड, एलिजाबेथ, बस, ब्रिटिश, ग्लूकोज, अ्रेन, मिलिट्री, डॉलर, अनिल कपूर, कॉफी भी हैं। ये सभी नाम फिल्म अभिनेताओं और जीवन में इस्तेमाल होने वाली जरूरत की चीजों से ही लिए गए हैं। आपको बता देते हैं कि कुछ लोगों के नाम तो वोटर आईडी और आधार कार्ड तक बन गए हैं। ये लोग 14 अलग-अलग तरह की भाषाओं और बोलियों का इस्तेमाल करते हैं। यहां शादी के दौरान दूल्हे का परिवार दुल्हन के परिवार को दहेज देता है। हाककीपिककी समुदाय राजा महाराणाप्रताप के वंशज हैं। ये लोग जंगलों में रहते थे और अपने बच्चों के नाम पेड़ों, नदियों और पहाड़ों के नाम पर भी रखा करते थे।