अपनी शादी को लेकर प्रियंका ने किया ये दिलचस्प खुलासा
- - Advertisement - -
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने टैलेंट और खूबसूरती का लोहा मनवाने वाली ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। प्रियंका ने यह खुलासा करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में किया है। बता दें कि प्रियंका रविवार को करण के शो में अपनी पर्सनल लाइफ के कई पहलुओं को उजागर करते हुए नज़र आएंगी।
शो में करण प्रियंका से उनकी शादी के बारे में पूछते हैं। करण कहते हैं कि, ‘सुना है आपकी शादी होने वाली है।’ देसी गर्ल करण के इस सवाल का जवाब बेहद दिलचस्प अंदाज में देती हैं।
वह कहती हैं, ‘जब आपकी उंगली में रिंग होगी तो लोग कुछ ख़ास ही समझ लेते हैं। मेरा तो बस इतना मानना है कि जब तक मेरी शादी ना हो जाए तब तक मैं सिंगल ही हूं।’ बता दें कि स्टार वर्ल्ड इंडिया ने ट्विटर पर शो का एक प्रोमो भी शेयर किया है।
प्रियंका के GK का भी होगा टेस्ट
करण के इस शो में प्रियंका के जनरल नॉलेज का भी टेस्ट होगा। करण प्रियंका से तीन मुगल शासकों के नाम, तीन मराठी शब्द और देश के तीन प्रधानमंत्रियों के नाम पूछेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका कितने सवालों के जवाब दे पाती हैं।
बता दें कि प्रियंका इन दिनों अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको 2’ की शूटिंग में व्यस्त है। इसीलिए फिलहाल वह न्यूयॉर्क में हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फ़िल्म ‘बेवॉच’ मई में रिलीज़ होने वाली है। हाल ही में फ़िल्म का ट्रेलर जारी किया गया है जिसमें केवल प्रियंका महज़ तीन सेकंड के लिए दिखाई दी थी। इस फ़िल्म में प्रियंका विलेन की भूमिका में नज़र आएंगी।
From talks of marriage to shots of Koffee, @priyankachopra will be on the couch getting ‘personal’ with @karanjohar! #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/YBJVVtN7ks
— Star World (@StarWorldIndia) January 15, 2017
- - Advertisement - -