फिर से रणवीर-दीपिका को साथ कास्ट कर सकते हैं भंसाली
जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो जल्दी ही एक और लव स्टोरी पर काम शुरु करने वाले हैं। इस स्टोरी में वो रियल लाइफ लव-बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कास्ट कर सकते हैं। भंसाली ने अपने एक बयान में कहा कि वे दोनों को बहुत पसंद करते हैं और मूवीज में अपने रोल को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं।
रणवीर और दीपिका की जोड़ी को व्यूअर्स भी काफी पसंद करते हैं। दोनों हाल ही में भंसाली की मूवी ’बाजीराव मस्तानी’ में नजर आए थे। मूवी ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए। इस मूवी में दोनों के ऑनस्क्रीन रोमांस को व्यूअर्स ने भी काफी पसंद किया था। दोनों फिलहाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो भंसाली एक नई और थोड़ी अलग मूवी बनाना चाहते हैं। फिलहाल वे स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी यह मूवी एक मार्डन डे लव स्टोरी होगी जिसकी शूटिंग यूरोप में हो सकती है।
|