रेंट दीजिए और फ्रेंड लिजिए…
आपने रेंट पर मिलने वाले सामानों के बारे में सुना होगा और शायद लिया भी होगा। जिनका उपयोग हम रेंट देकर करते हैं और फिर वापस कर देते हैं, लेकिन क्या आपने रेंट के फ्रेंर्ड्स के बारे में भी सुना है जी हां जापान में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अगर आप अकेला महसूस कर रहे तो अपनी बात शेयर करने के लिए रेंट में फ्रेंड खरीद सकते हैं। इनसे आप अपनी बात शेयर कर सकते हैं जोकि आप अपने फैमिली से नहीं कर पाते हैं।
इन्हें कहते हैं ओस्सान
जापान में चल रहे इस पेशेवरों को ओस्सान कहते हैं। ओस्सान घंटेभर में हजार येन लगभग 700 रूपए वसूलते हैं। ऐसे ही है तकानोबू निशिमोतो। उनकी टीम में 45-55 साल के पुरूष हैं। तकानोबू बताते हैं कि हमारे क्लाइंट्स में बड़ी संख्या स्कूल गर्ल्स की है। जो सपने टूटने प बहुत दुखी हो जाती हैं। तकानोबू कहते हैं मेरे लिए ये शौक का काम है इस कॉन्सेप्ट को मैंने ही लांच किया था।
युवतियां ज्यादा लेती सर्विस
तकानोबू के मुताबिक वह हर महीने 30-40 लोगों को सर्विस देते हैं। इनमें 70 फीसदी युवतियां होती हैं। इस काम में तरह-तरह के लोग मिलते हैं जैसे लगभग 80 साल की महिला हर हफ्ते मुझे पार्क में मिलती हैं। मैं तो उनके बेटे जैसा हो गया हूं। एक स्टूडेंट था जो बिजनेस में कुछ कर दिखाना चाहता था पर उसे परिवार को सपोर्ट नहीं मिला तो निराश हो गया था।
तकानोबू बताते हैं कि जापान इन दिनों सामाजिक अलगाव से संघर्ष कर रहा है, जिसमें लोग सामाजिक रूप से घुलने-मिलने की बजाय घर में रहना अधिक पसंद करते हैं और फिर निराश हो जाते हैं। मैं उन लोगों को इतना तैयार कर देता हूं कि वह परेशानियों का सामना कर सकें और समाज में खुद को शामिल कर पाएं।
तकानोबू बताते हैं कि कई बार मैंने ये सब बंद करने की कोशिश की पर महसूस किया कि जिनती क्लाइंट्स को मेरी जरूरत है, उससे कहीं ज्यादा मुझे उनकी है। कई बार अजीब क्लाइंट्स मिलते हैं। इसलिए डर भी लगता है। पर मुझे ये दिलचस्प लगता है। मुझे बहुत सारे अनूठे भावुक अनुभव हुए हैं।