रॉबिन्सन द्वारा खोजा गया है ये हिल स्टेशन , दुनियाभर में है मशहूर
अंगे्रजों के शासन के दौरान ठहरने और ऐशो-आराम के लिए उन्होंने भारत में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कई जगह तलाशी। इस दौरान उन्हें पसंद आए शिलांग, उत्तराखंड और मुंबई के हिल स्टेशन । हैदराबाद रैजीमेंट के कप्तान रॉबिन्सन ने सन् 1823 में चिखलदरा हिल पॉइनट खोजा था। आज यह खूबसूरत नजारों, सैन्चुरी और एतिहासिक दुर्गों की वजह से काफी फेमस हो चुका है। यह महाराष्ट्र में मेलाघाट टाइगर रिजर्व के पास , सतपुड़ा पर्वत का ही एक हिस्सा है। खासतौर से बारिश के मौसम में आप यहां गहरी और खड़ी घाटी में वॉटर फॉल को देख सकते हैं। इस सीजन में ये हिल स्टेशन टूरिस्ट के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होता। इसे इंडिया के ऑफ बीट डेस्टीनेशन में भी गिना जाता है। अंगे्रजों ने इस जगह को कॉफी प्लांटेशन और हेल्थ बेनीफिट्स लेने के लिए डवलप किया था।
पंचबोल पॉइन्ट: यहां की सुदंरत देखने लायक है। यहां कॉफी के बागान हैं साथ ही घाटियों से लगी पांच पहाडिय़ों की श्रृंखला और उनसे गिरते कई झरने नजर आते हैं।
देवी पॉइन्ट: यहां भी बारिश के मौसम में जल प्रपात और भी कई सुंदर जलधाराएं नजर आती हैं। यहां एक देवी मंदिर भी है जहां सालभर धारा बहती रहती है।
गविलगढ़ दुर्ग: अमरावती जिले में इस दुर्ग को तीन सौ साल पहले गवली के राजा ने बनवाया था। पर्यटक यहां की गई नक्काशी और लोहे, कांसे और तांबे की तोपों को देख सकते हैं।
|