ऐसा चिड़ियाघर जहां कैद में होते हैं इंसान
चिड़ियाघर का नाम सुनते ही पिंजरे में कैद जानवरों की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है। लेकिन क्या आपने ऐसे चिड़ियाघर की कल्पना की है जहां जानवर आजादी से घूमते हैं और इंसानों को कैद किया जाता है। जी हां! हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही चिड़ियाघर के बारे में…!!!
दरअसल ऐसा चिली के सफारी पार्क जू में होता है। यहां जाने पर आप जानवरों को काफी करीब से देख सकते हैं। ये एकलौती ऐसी सफारी है जहां आपको जानवरों को इतनी करीब से देखने का मौका मिलता है। जानवरों को देखने के लिए यहां आपको पिंजरेनुमा एक वैन में बैठाया जाता है और इसी में बैठाकर आपको सफारी पार्क में घुमाया जाता है। जब जानवर आपकी वैन पर चढ़ जाते हैं और आपको उनको करीब से देखने का मौका मिलता है तो इस रोमांच और डर का मजा ही कुछ अलग होता है।
|
loading...