SAG : भारत ने किया 1000 स्वर्ण पदक का आंकड़ा पार
गुवाहाटी। भारत ने एथलेटिक्स, निशानेबाजी और टेनिस में गोल्डन स्वीप करते हुए दक्षिण एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक का अपना बेस्ट प्रदर्शन कर दिखाया है। इसके साथ ही भारत ने सैग खेलों में 1000 स्वर्ण पदकों का आंकड़ा भी पार कर लिया।
जीत लिये स्वर्ण पदक
भारत ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में एथलेटिक्स मुकाबलों में गुरुवार को सभी सात स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत ने इसके अलावा निशानेबाजी में सभी पांच स्वर्ण और टेनिस में भी सभी पांच स्वर्ण और पांचों रजत पदकों पर कब्जा कर लिया।
हो गये 233 पदक
भारत के इन खेलों में 136 स्वर्ण, 77 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 233 पदक हो गए हैं। उसने 2006 में कोलंबो खेलों में 118 स्वर्ण, 59 रजत और 37 कांस्य पदक जीतने के अपने पिछले बेस्ट प्रदर्शन को काफी पीछे छोड़ दिया।
उन्होंने जीते पदक
एथलेटिक्स में अजय कुमार (1500 मी), चित्रा पी यू (1500 मी), रंजीत महेश्वरी (तिहरी कूद), सुमन देवी (भाला फेंक महिला), ओमप्रकाश ङ्क्षसह (गोला फेंक पुरुष), जोना मुर्मु (400 मी बाधा दौड़ महिला) और धरुन ए (400 मी बाधा दौड़ पुरुष) ने स्वर्ण जीते।
|