बॉलीवुड के सुल्तान ने खास अंदाज से की इस हसीना की तारीफ
मुंबईः बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने रविवार को टेनिस की परी सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘ऐस अगेंस्ट आड्स’ का विमोचन किया। इस मौके पर सलमान ने सानिया की खास अंदाज से तारीफ की। सलमान ने कहा, लोग जो तीन जन्मों में हासिल नहीं कर सकते हैं वो सानिया ने मात्र 29 साल की उम्र में कर दिखाया है।
सानिया को काफी कुछ कहना है और वो उसे भुल न जाए इसलिए उन्होंने आत्मकथा लिखने का फैसला किया। ये एक सही निणर्य है। सानिया सफलता हासिल करने वाली खिलाड़ी है और आगे भी जीतती रहेंगी। इसलिए हमें इसके बाद आत्मकथा के पार्ट2, पार्ट3 और पार्ट4 भी पढ़ने को मिलेंगे।
सलमान ने कहा
सलमान खान के कहा कि मैं सानिया को कई सालों से जानता हूं। यदि सानिया ने फिल्म इंडिस्ट्री में एंट्री की तो वो इसमें भी कमाल करेंगी।
गौरतलब है कि रियो में अगले महीने होने वाले ओलंपिक खेलों में सानिया महाराष्ट्र की प्रार्थना थोंबारे के खेलती नजर आएंगी और उन्होंने अपनी इस जोड़ीदार की तारीफ की। प्रार्थना के बारे में पूछने पर सानिया ने कहा, ‘‘मैं और प्रार्थना पहली जोड़ी है जिसने पदक जीता है। एशियाई खेलों में हमने युगल का पदक जीता था लेकिन इसके अलावा वह युवा लड़की है और हमारे लिए उसकी अच्छी संभावना है।