टेनिस रैंकिंग में सानिया टॉप पर बरकरार
- - Advertisement - -
इंडिया की टेनिस परी सानिया मिर्जा टेनिस रैंकिंग पर टॉप पर बरकरार हैं। जी हां डब्ल्यूटीए की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में सानिया मिर्जा डबल्स में अपनी नंबर एक पोजीशन अधिक मजबूत कर ली है जबकि एटीपी मेंस डबल्स में रोहन बोपन्ना एक पायदान नीचे 19वें नंबर पर खिसक गए हैं।
सानिया के 8885 प्वॉइंट्स हैं और वह नंबर दो पर काबिज अपनी पूर्व साथी स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिगिंस से 325 प्वॉइंट्स आगे हैं। हिंगिस 8560 अंकों के साथ फिर से शिखर पर पहुंचने की कवायद में लगी हैं। एटीपी डबल्स रैंकिंग में रोहन बोपन्ना अब भी भारतीयों में टॉप पर हैं लेकिन वह एक पायदान नीचे 19वें स्थान पर खिसक गए हैं। लिएंडर पेस एक पायदान ऊपर 59वें स्थान पर हैं। भारतीयों में उनके बाद दिविज शरण (68) और पुरव राजा (72) भी टॉप 100 में शामिल हैं।
सिंगल रैंकिंग में साकेत मयनेनी भारतीय खिलाड़यों में नंबर एक बने हुए हैं। वह ओवरऑल 154वें स्थान पर हैं और वह इस बार एक पायदान आगे बढ़े हैं। रामकुमार रामनाथन 228वें जबकि युकी भांबरी 283वें स्थान पर हैं। सुमित नागल ने 63 अंकों की लंबी छलांग लगायी है और वह 350वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -