सलमान की शादी की डेट हुई फिक्स?
मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया के दबंग खान और मोस्ट वॉन्टेड बैचलर माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर सलमान खान धीरे-धीरे अपने और यूलिया वंतूर के साथ अपने रिलेशनशिप को सबके सामने ला रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल प्रीति जिंटा की रिसेप्शन पार्टी में ये दोनों लव बर्ड्स एक साथ पहुंचे। जिससे बॉलीवुड इंडस्ट्री और मीडिया के बीच हलचल मच गई।
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, सलमान और उनकी रोमानिया की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। स्पोटबॉय डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के घर वालों ने इन दोनों लव बर्ड्स की शादी की तारिख भी तय कर रखी है। सलमान के एक करीबी दोस्त ने बताया कि सलमान 27 दिसंबर को शादी करने वाले हैं और इसी दिन सलमान अपना 51वां जन्मदिन भी मानाएंगे।
यूलिया वंतूर से जुड़ी कुछ बातें
– यूलिया खेल और अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। उन्हें बास्केटबॉल, टेनिस और खेलना बहुत पसंद है जो उन्हें उनके शरीर को फिट रखने में उनकी मदद करते हैं।
– यूलिया एक Highly Educated Woman हैं जिसने लॉ में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है।
– यूलिया की बारे में इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वे रोमानिया में टीवी एक्ट्रेस हैं।
– यूलिया एक कठिन परिश्रमी महिला हैं उन्होंने 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। वे आज जो कुछ भी हैं अपने खुद के दम पर ही हैं। उन्होने हाल ही में आई बॉलीवुड फिल्म ’ओ तेरी’ के आइटम सोंग में भी काम किया है।
– यूलिया और सलमान की उम्र में 15 साल का अंतर है वे बॉलीवुड के स्टार एक्टर सलमान से 15 साल छोटी हैं।