फिमेल्स को काफी पसंद आते ये सीरियल्स
फिमेल्स को सीरियल्स देखना बेहद पसंद होता हैं। सीरियल्स देखना उनके डेली रुटीन का एक हिस्सा होता हैं। यहां हम आपको ऐसे ही सीरियल्स के बारें में बताने जा रहे है जो फिमेल्स द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाते है और देखे जाते हैं –
1. नागिन
फीमेल द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सीरियल है ’नागिन’ जोकि कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाता हैं। इसके लिड एक्टर्स अर्जुन बिजलानी’रितिक रहेजा , शिवन्या’मोना रॉय , अदा खान’नागिन शेषा लोगों को बेहद पसंद आ रहे है जिसकी वजह से यह शो बेस्ट एंटरटेनिंग शो का अवार्ड भी जीत चुका हैं। इस सीरियल की कहानी दो इच्छाधारी नागिनों के प्यार और बदले पर बेस्ड हैं। यह सीरियल बालाजी टेली फिल्म्स के बैनर में बना है जिसे शोभा कपूर और एकता कपूर ने डायरेक्ट किया हैं।
2. साथ निभाना साथिया
साथ निभाना साथिया दूसरे नंबर पर पसंद किया जाना सीरियल हैं। यह शो स्टार प्लस पर 2010 से टेलीकास्ट हो रहा हैं। इस शो की कहानी दो कजि़न सिस्टर्स गोपी और राशी की लाइफ के उतार चढ़ाव से शुरू हुई थी। शो को पसंद किए जाने की वजह से ही शो में दो बार लीप भी लिया गया। यह शो रश्मि शर्मा टेली फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर में बन रहा हैं। इस शो भी प्रोड्यूसर भी रश्मि शर्मा ही हैं।
3. कुमकुम भाग्य
कुमकुम भाग्य ज़ी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला तीसरे नंबर का पसंदीदा सीरियल हैं। यह सीरियल 2014 से शुरु हुआ था। इस शो की कहानी प्रज्ञा और अभिषेक की लाइफ से जुडी हैं। यह सीरियल बालाजी टेली फिल्म्स के बेनर में बना है जिसे एकता कपूर ने डायरेक्ट किया हैं।
4. ये है मोहब्बतें
’ये है मोहब्बतें ’ सीरियल स्टार प्लस पर 2013 से टेलीकास्ट हो रहा हैं। इस सीरियल की कहानी पंजाबी लड़के रमन और तमिल लड़की इशिता की लव स्टोरी पर बेस्ड है। यह शो बालाजी टेली फिल्म्स के बैनर में बना है जिसे शोभा कपूर और एकता कपूर ने डायरेक्ट किया हैं।
5. ससुराल सिमर का
’ससुराल सिमर का’ कलर्स पर टेलीकास्ट होने वाला फैमली ड्रामा शो हैं। इस शो कि कहानी दो बहन सिमर और रोली की लाइफ और उनके ससुराल पर बेस्ड हैं। यह शो 2011 से टेलीकास्ट हो रहा हैं। यह शो यह शो रश्मि शर्मा टेली फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर में बन रहा हैं। इस शो के डायरेक्टर पवन कुमार हैं।
6. यह रिश्ता क्या कहलाता है
’यह रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल 2009 से स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो रहा हैं। इस शो कि कहानी अक्षरा, नैतिक और उनकी फैमली में होने वाली डेली घटनाओं पर बेस्ड हैं। शो की पब्लिसिटी की वजह से इस सीरियल में 10 साल का लीप भी लिया गया हैं। यह शो डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन के बैनर में बना है जिसके प्रोड्यूसर राजन शाही हैं।
7. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक फैमली कॉमेडी सीरियल है जिसकी स्क्रिप्ट तारक मेहता के कॉलम ’दुनिया ने उन्दा चश्मा’ पर बेस्ड हैं। यह सीरियल 2008 से सब टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा हैं। इस शो में 6 फैमली है जिनके बिच की यूनिटी और अन-बन दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। इस शो के लिड एक्टर्स जेठा लाल गड़ा और दया गड़ा हैं। यह शो नीला टेलीफिल्म्स के बैनर में बना है जिसके प्रोड्यूसर असित मोदी हैं।
8. दिया और बाती हम
’दिया और बाती हम’ सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला फिमेल्स के पसंदीदा सिरियल्स में से एक हैं। यह शो 2011 से स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया जा रहा हैं। इस शो के लिड एक्टर्स है संध्या और सूरज। शो कि कहानी संध्या के अपने ससुराल में रह कर आईपीएस बनने में आने वाले उतार चढाव से शुरू हुई थी । इस शो की पब्लिसिटी के चलते इस शो में भी लिप लिया जा चुका हैं। यह शो शशी सुमित प्रोडक्शन के बैनर में बना हैं।
9. उडान
‘उडान’ सीरियल बंधुआ मजदूरी को हटाने से जुडा सीरियल हैं। यह सीरियल 2014 से कलर्स पर टेलीकास्ट किया जा रहा हैं। इस शो की कहानी आजादगंज की एक बंधुआ मजदूर चकोर की लाइफ और उसमें आने वाली प्रोब्लम्स पर बेस्ड हैं। इस शो कि पॉपुलेरिटी के चलते इस शो में भी लीप लिया जा चुका हैं। यह शो गुरूदेव भल्ला प्रोडक्शन के बैनर में बना हैं। शो के प्रोड्यूसर महेश भट्ट हैं।
10. स्वरागिनी
‘स्वरागिनी’ कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने वाला सीरियल हैं। यह शो 2015 से टेलीकास्ट हो रहा हैं। इस शो की कहानी स्वरा और रागिनी दो सौतेली बहनों की लाइफ से जुडी है जिसे फिमेल्स काफी पसंद करती हैं। यह शो रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर में बना हैं। इस शो के डायरेक्टर रवि राज हैं।
|