शादी के लिए परफेक्ट है ये तीन महिलाएं, इन्हें मना करना होगी बेवकूफी
कर्क राशि की महिला
सबसे पहली राशि है कर्क राशि। जब शादी के लिए परफेक्ट महिला की बात आती है तो ज्योतिष शास्त्र सबसे पहले इसी राशि की महिला की बात करता हैं जिसका सबसे बड़ा कारण है कर्क राशि की महिलाओं में भावनाओं का एक बड़ा समुद्र होना। ये बहुत भावनात्मक होती हैं, प्यार हो या शादी, अगर इनके भीतर अपने साथी को लेकर भावनाएं उत्पन्न हो जाएं, तो फिर उस रिश्ते को अंत तक निभाती हैं।
एक और खास बात, जब ये किसी से प्यार करती हैं, तो उस प्यार की भी कोई सीमा नहीं होती। अगर आपकी जीवनसंगिनी कर्क राशि की ही हैं, तो आप हमारी इस बात को बखूबी समझ पा रहे होंगे। लेकिन शादी जैसे रिश्ते में भावनाएं ही सब कुछ नहीं होता, एक-दूसरे के प्रति आकर्षण भी होना चाहिए। और इसमें अव्वल नंबर पर आती हैं कर्क राशि की महिलाएं।
अपने साथी को प्यार में कम्फर्टेबल बनाना, उन खास पलों को और भी अधिक खास बनाना। अगर इनका साथी शर्मीला है तो उसे पास लेकर आने के लिए ये खुद ही आगे बढ़ती हैं। लेकिन अगर साथी भी शारीरिक आकर्षण पसंद करता है, तो ये दोनों मिलकर बेहतरीन पल जी सकते हैं।
अब जीवनसाथी को खुश करने के बाद दूसरी जिम्मेदारी परिवार और बच्चों को लेकर बनती है। इसमें भी सबकी तारीफें बटोर लेती हैं कर्क राशि की महिलाएं। बच्चों की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने, घर के बड़ों का ध्यान रखना, इन्हें सब आता है। समय से पहले ही सबकी जरूरतें पूरी देती हैं ये महिलाएं।
- - Advertisement - -