World Championship : अनीता रिजिएलस्का को हरा सेमीफाइनल में पहुंची सोनिया
अस्ताना। एशियाई खेलों में पहले भी रजत पदक अपने नाम कर चुकी भारतीय महिला मुक्केबाज खिलाड़ी सोनिया लथेर (57 किलो) एआईबीए महिला विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय मुक्केबाज रहीं। जिसने अपना पदक भी पक्का कर लिया जबकि बाकी चार खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए।
सोनिया ने पोलैंड की अनीता रिजिएलस्का को 3-0 से हराकर भारत की एशियाई खेलों में मौजूदगी को कायम रखा। इस टूर्नामेंट में तीन ओलिंपिक वर्गों 51 किलो, 60 किलो और 75 किलो में कोई भारतीय ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। गैर ओलिंपिक वर्ग से बाहर होने वालों में पिछले सीजन की रजत पदक विजेता सरजूबाला देवी (48 किलो), पूर्व जूनियर चैम्पियन निखत जरीन (54 किलो), स्वीटर (81 किलो) और सीमा पूनिया (प्लस 81 किलो) थी।
सोनिया ने पहले दो राउंड में ही कुछ दमदार पंज लगाकर अनीता पर दबाव बना लिया। आखिरी दो राउंड में भी उन्होंने अपनी यही लय कायम रखी। अब उनका सामना इटली की अलेशिया मेसियानो से होगा जिसने रूस की विक्टोरिया कुलेशोवा को 2-0 से हराया।
इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त सरजूबाला को स्थानीय खिलाड़ी नजीम काइजेइबे ने हराया। वहीं जरीन को चीन की पियाओपियाओ ने 3-0 से शिकस्त दी। पिछले सीजन की रजत पदक विजेता स्वीटी को तुर्की की एलिफ गुनेरी ने 3-0 से हराया जबकि सीमा को लज्जत के ने 3-0 से मात दी।
|