इस धनतेरस अपनी राशि के हिसाब से करें खरीदारी
धनतेरस का त्योहार हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखता है। इस दिन लोग नई चीजें अपने घर में लाते हैं साथ ही इस दिन गणेश और लक्ष्मी भी घर लाए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन कोई किसी को उधार नहीं देता है। इसलिए सभी नई वस्तुएं घर में लाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि धनतेरस की खरीदारी राशि के हिसाब से की जाए तो ये शुभ फलदायी होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस राशि के जातक को इस धनतेरस पर कौन-सी चीज़ खरीदनी चाहिए।
मेष – इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए आप कोई भी इलेक्ट्रॉनिक समान धनतेरस पर खरीद सकते हैं। इस राशि के लोग भूमि व भवन में भी निवेश कर सकते हैं।
वृष – इसका राशि स्वामी शुक्र है, अतः आप लोग हॉटकेश, बर्तन या खाना बनाने वाले आधुनिक सामान खरीदें तो अच्छा रहेगा।
मिथुन – इस राशि वाले जातक पर्स, बैग, ट्राली बैग या यात्रा में यूज आने वाले समनों की खरीदारी करें।
कर्क – कर्क का स्वामी चन्द्र ग्रह है, इसलिए आप सभी लोग चांदी की ज्वैलरी या कोई चांदी से बना समान खरीद लें। आर्थिक स्थिति अच्छी न हो तो एक चांदी का चौकोर टुकड़ा ही खरीद सकते हैं।
सिंह – सूर्य सोने का कारक होता है, इसलिए इस राशि के लोग सोने से बनी किसी भी वस्तु को खरीद सकते हैं। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है वे लोग पीतल की बनी हुई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
कन्या – इस राशि की स्त्रियां कान में पहनने वाली कोई वस्तु खरीदें और पुरूष वर्ग अपने लिए कोई किताब या कलम खरीद सकते हैं।
तुला – शुक्र की दूसरी राशि तुला है। अतः व्यापरी वर्ग तौलने वाला तराजू खरीदें और अन्य लोग बिस्तर पर यूज करने वाली कोई वस्तु जैसे बेडसीट आदि, बच्चों के कपड़े या बच्चों के खिलौने खरीद सकते हैं।
वृश्चिक – इस राशि वाले लोग टीवी, लेपटॉप, टेबल लैम्प आदि खरीदें। जिन लोगों के पास धन की किल्लत है वे लोग कोई तांबे का बर्तन खरीद सकते हैं।
धनु – इस राशि वाले लोग सोने या पीतल की धातु से बनी वस्तु या घर को डेकोरेट करने वाला कोई सामान खरीदें।
मकर – लोहे से बनी वस्तु या वाहन आदि खरीदना इस राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
कुम्भ – इस राशि का स्वामी शनि है और शनि काल का प्रतीक है। इसलिए हाथ घड़ी, दीवार घड़ी आदि खरीदना अच्छा रहेगा। बर्तन खरीदने के इच्छुक लोग तवा, कढ़ाई आदि या फिर काली या नीले रंगां वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं।
मीन – इस राशि का स्वामी सोने व कपड़े का कारक होता है। अतः आप लोग सोने से बनी हुई कोई वस्तु या फिर पहनने वाला कोई कपड़ा खरीद सकते हैं।