धोनी को देख कीवी प्लेयर्स की आंखें फटी की फटी रह गई, जानें क्यों
रांची। आज यानी बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का यह होमग्राउंड है। धोनी जब यहां पहुंचे तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे कीवी प्येलर्स की आंखें फटी की फटी रह गई।
दरअसल सोमवार को टीम इंडिया और कीवी टीम रांची के बिसरा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां कीवी टीम वहां से बस से होटल के लिए रवाना हुई, जबकि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपनी कार से निकले। धोनी जब अपनी हमर-एच 2 कार लेकर निकले तो न्यूजीलैंड के प्लेयर्स देखते रह गए।
बस से होटल जा रहे टॉम लाथम, रॉस टेलर के साथ-साथ बाकी प्लेयर्स माही की कार को बस देखते ही रह गए। 1.5 करोड़ की हमर उनकी सबसे फेवरेट कार है। धोनी सबसे पहले अपने फैमिली से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपनी कार से होटल जाने का फैसला किया। बस इसी दौरान रास्ते में वे न्यूजीलैंड टीम की बस के साथ पैरेलल चल रह थे।