कभी बेचती थी अख़बार आज IIT से पास होकर कर रही जॉब
दरअसल इस लड़की की कहानी को ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। ये लड़की अपने पिता के साथ न्यूज़पेपर और मैग्जीन बेचा करती थी। इसके साथ ही वह सरकारी स्कूल से पढ़ाई भी कर रही थी। वह घर के काम भी संभालती थी। लेकिन इन सबसे जब भी उसे समय मिलता वो अपनी पढ़ाई करती थी।
एक दिन शिवांगी ने आनंद कुमार के सुपर 30 के बारे में पढ़ा। कुमार गरीब घर के छात्रों को आईआईटी पास कराने के लिए कोचिंग देते हैं। आनंद कुमार के बारे में पढ़ने के बाद शिवांगी अपने पापा के साथ उनसे मिलने गई। वहां पर शिवांगी का सिलेक्शन सुपर 30 में हो गया। इसके बाद शिवांगी ने आईआईटी पास किया और अब वे जॉब कर रही है।
शिवांगी की इस कहानी को शेयर करने के बाद इस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। उनकी इस पोस्ट को 9 हजार से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया वहीं 1000 से ज़्यादा लोगों ने शेयर किया है। कमेंट में भी सभी ने इस लड़की की तारीफ की। इस पोस्ट पर आनंद कुमार ने लड़की के दो फोटो पोस्ट किए है। साथ ही अपना अनुभव भी साझा किया है। Next Page पर पढ़ें- आनंद कुमार ने शिवांगी को बनाया बेटी