आतंकी घटनाओं से दहला लंदन, तीनों आतंकी ढेर, सात की मौत, 20 लोग घायल
लंदन में शनिवार रात तीन आतंकी ठिकानों पर आतंकी घटना घटी। एक घटना लंदन ब्रिज पर तो दूसरी बोरो मार्केट में घटी। वहीं तीसरी घटना बकसोल में हुई। ब्रिज पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वहां पैदल चल रहे लोगों को एक वैन ने टक्कर मारना शुरू कर दी। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि बीस से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले यह आतंकी हमला हुआ है। घटना के बाद स्टेडियम के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस वाले घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
घटना के तुरंत बाद से ब्रिज बंद कर दिया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस इन दोनों घटनाओं को आतंकी घटना बता रही है। घटना के बाद से लंदन ब्रिज के आसपास पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है इस घटना को लेकर पुलिस तीन संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लंदन ब्रिज पर वारदात के बाद वैन बॉरो मार्केट की तरफ चली गई। ब्रिटेन की पीएम थेरेसा ने कहा है कि इस वारदात को आंतकी गतिविधि के तौर पर देखा जा रहा है।
खबरों के मुताबिक इस घटना में अब तक 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वारदात के बाद लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। वहीं लंदन ब्रिज के पास के इलाकों को खाली कराया गया है।
- - Advertisement - -