ऐसी ट्रेन जिससे उतरने का मन ही न हो
आपने आज तक कई ट्रेनों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं। Europe के Alps में जमीन से करीब 213 फीट की ऊंचाई पर चलने वाली लाल रंग की Bernina Express के बारे में जो बर्फ से भरी ऊंची पहाड़ियों के बीच दौड़ती है। जिसके दृश्य को देखना बेहद ही मनमोहक होता है। यह ट्रेन northern Italy में Tirano को Eastern Switzerland से जोड़ती है। यह ट्रेन Alps में सबसे ऊंची रेलवे लाइन के लिए फेमस है।
सफर के दौरान क्लिक किये फोटोज
इस ट्रेन का सबसे ऊंचा प्वॉइंट Ospizio Bernina है जिसका स्तर समुद्र से 7391 फीट की ऊंचाई पर है और यह Swiss station पर स्थित है। इन फाटोज को इटालियन फाटोग्राफर Marco Bottigelli (34) और Francesco Vaninetti (36) ने इस ट्रेन में सफर करने के दौरान क्लिक किये। इस फोटोग्राफर जोड़ी द्वारा खिंची गई ये फोटोज इस बर्फ से भरे ट्रेक पर चलने वाली इस ट्रेन के मनमोहक दृश्यों को दर्शाती है। उनके द्वारा खींचे फाटोज में ट्रेन कही किसी बर्फ के बीच दिखाई दे रही है तो कही बर्फीली गुफा से निकलती नजर आ रही है। इस मनमोहक दृश्य को देखकर इसकी सुंदरता की तुलना करना हमारी सोच के परे है। उन्होंने बताया की हमें सबसे मनमोहक दृश्य वह लगा जब ट्रेन Landwasser पुल के ऊपर से गुजर रही थी। यह ट्रेन अपने सफर के दौरान जमीन से 213 फीट की ऊंचाई पर 6 बर्फ से लदी गुफाओं से होकर निकलती है जिसके दृश्य को देखना बेहद ही मनमोहक होता है।
बदल गया विंटर वंडरलैंड में
इन दोनों फोटोग्राफर्स ने इस ट्रेन से Morbegno , Italy के सफर में एक दिन इस ट्रेन में बिताया। उन्होंने कहा कि हमारे 75 मील के सफर में यह ट्रेन 55 सुरंगो और 196 पुलों से होकर गुजरी। मार्को ने बताया कि हम एक दिन पहले वहां पहुंचे वहां बहुत बर्फबारी हुई थी जिसका अनुभव बेहद ही आकर्षक था। वह पूरा क्षेत्र अद्भुत विंटर वंडरलैंड में बदल गया था।
प्रकृति की रक्षा के लिए आना होगा आगे
यह Bernina railway ट्रेक साल 1908 और 1910 के बीच बनाया गया था। उसके बाद इसे साल 1940 में इसे स्वतंत्र रूप से शुरु किया गया। उस समय यह स्विस परिवहन कंपनी द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया था। मार्को का कहना है कि वहां के लोगों से बात करने पर उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से इसकी सुंदरता धीरे-धीरे कम होती जा रही है और इन तस्वीरों की मदद से हम यह कहना चाहेंगे की हमें अपनी पृथ्वी के ऐसे सुंदर वातावरण की रक्षा के लिए आगे आना ही होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस सुंदरता का लुत्फ उठा सके।
|