बाल से भी 2000 गुना पतला लैंस बना
क्या आप सोच सकते है कि कोई लैसं बाल से भी पतला हो सकता हैं। लेकिन आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिको ने एक ऐसे लैंस का अविष्कार किया है जो बाल से भी 2000 गुना पतला है। इस लैंस के अविष्कार से नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होने की उम्मीद बढ़ी है।
इस लेंस का अविष्कार ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता यूरुई लैरी लू के नेतृत्व में टीम ने किया हैं। इस लेंस की मोटाई 6.3 नैनोमीटर मोटा हैं। इससे पहले सबसे पतले लेंस की मोटाई 50 नैनोमीटर थी। उनके मुताबिक लेंस के विकास में मोलीब्डेनम डाइ-सल्फाइड विशेष अवयव है।
इसके अणु को परत दर परत अलग कर पतला लेंस बनाने में सफलता मिली है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सफलता से चिकित्सा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन आ सकते हैं। इसकी मदद से मुड़ने वाली कंप्यूटर स्क्रीन बनाई जा सकेगी।
हालांकि, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लचीली स्क्रीन का पहले से ही इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन उसका बड़ी मात्रा में उत्पादन संभव नहीं हो सका है।
|