एक या दो नहीं 30 शेरों के बीच रहता है यह व्यक्ति
लंदन। जहां आज किसी शेर को देखकर उसके सामने खड़े रहने की हिम्मत जुटा पाना भी नामुमकिन है। वहीं एक व्यक्ति ऐसा भी है जो 24 घंटे शेरों के बीच ही रहता है यह व्यक्ति एक या दो शेरों के साथ नहीं बल्कि 30 शेरों के बीच रहता है। दक्षिण अफ्रीका के केविन रिचर्ड्सन अपनी दिलेरी के कारण सुर्खियों में आए हैं। प्रिटोरिया में उन्होंने खुद ही वाइल्डलाइफ सेंचुरी शुरू की है और इसमें 30 शेर उनके खास दोस्त बन गए हैं।
जुड़े हैं शेरों को बचाने के अभियान से
पर्यावरणविद् केविन दुनिया में शेरों को बचाने के अभियान से जुड़े हैं और कई डॉक्यूमेंट्री के जरिए वे ये संदेश दे चुके हैं। हाल ही में फोटोग्राफर एड्रियन स्टर्न ने उनकी शेरों के साथ अद्भुत तस्वीरें खींची हैं। इनमें केविन शेरों के साथ बेहद दोस्ताना अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें ’हम अपनी अगली पीढ़ी को क्या देकर जाएंगे’ अभियान का हिस्सा बनी हैं।
|