Photos: गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर टाइगर
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भले ही इस एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप को लेकर जितना इंकार करते रहे मगर सच्चाई सामने आ ही जाती है। जी हां हाल ही में सीक्रेट डिनर पर गए टाइगर और दिशा की तस्वीरों ने इस खबर पर मुहर लगा दी है, कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता नहीं है।
दरअसल, हाल ही में दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ को एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं खास तो ये है कि दोनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए वो भी हंसते और खिलखिलाते हुए। पोज देने के बाद टाइगर दिशा के साथ उन्ही की गाड़ी से वहां से निकल गये। यह पहली बार था कि यह जोड़ी मीडिया के सामने एक दूसरे के साथ बेहद कम्फ़र्टेबल नजर आये।
भले ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अपने रिलेशनशिप को नहीं करें एक्सेप्ट पर कभी साथ फिल्म देखते, तो कभी डिनर डेट पर इन्हें साथ कैप्चर कर ही लिया जाता है। बता दें कि दिशा पटानी हाल ही में रिलीज हुई स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आई थीं। इस फिल्म में बॉलीवुड में आए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत धोनी के रोल में नजर आएं थे।
- - Advertisement - -