तैमूर से लेकर चंगेज़ खान तक ये थे सबसे क्रूर शासक
2. चंगेज़ खान
चंगेज़ खान भी क्रूर शासकों की गिनती में शीर्ष पर है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये जहां से भी गुजरते थे और कोई विरोध करता था तो वहां खून ही खून होता था। चंगेज़ खान का जन्म 1162 में आधुनकि मांगोलिया के उत्तरी भाग में हुआ था। चंगेज़ खान के हाथों पर पैदाइशी खूनी धब्बा था। उसके परिवार में उसके तीन सगे भाई व एक बहन थी।
चंगेज़ खान का नाम तेमुजिन था। तेमुजिन के पिता कबीले के मुखिया थे। उसके पिता ने दूसरे कबीले की लड़की को अपहरण कर विवाह किया था लेकिन कुछ दिनों बाद कबीले के मुखिया ने उसे मार दिया था। तेमुजिन के पिता की मृत्यु के बाद तेमुजिन की माँ ने बड़ी ही परेशानी से परिवार का पालन-पोषण किया।
बारह साल की उम्र में तेमुजिन की शादी बोरते से हुई थी। तेमुजिन की पत्नी का विवाह के बाद अपहरण कर लिया गया। अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए तेमुजिन ने कई लड़ाईयां लड़ी। उसके इस संघर्श में उसका परम मित्र बना जमूका। जमूका शुरू में तो उसका दोस्त रहा लेकिन बाद में उसका दुश्मन बन गया।
जमूका ने तेमुजिन के खिलाफ बगावत की जिसमें वो मारा गया। इसके बाद तेमुजिन एक योद्धा बन गया। वो निकल पड़ा इस संसार को जीतने वो जहां भी जाता खून की नदियां बहा देता था। उसने चीन के कई हिस्सों में जीत हासिल की थी। उसकी निर्दयता और एक विजयी योद्धा होने के कारण उसे चंगेज़ खान नाम दिया गया था।
चंगेज़ खान ने अपने जीवन का अधिकतम वक़्त युद्ध के मैदान में बिताया था। उसकी तलवार खून की प्यासी थी। उसने अपने ज़िन्दगी में दुनिया के 22 फीसदी हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया था। Next Page में पढ़ें रोमन गायस सीजर की कहानी
- - Advertisement - -