मां बनीं कसौटी जिंदगी की स्टार श्वेता, 16 साल बाद दिया बेटे को जन्म
- - Advertisement - -
मुंबई। टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 16 साल बाद दोबारा मां बन गई हैं। जी हां बीते 27 नवंबर को उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है।इस बात की जानकारी खुद श्वेता के पति अभिनव कोहली ने दी है। अभिनव और श्वेता की यह पहली संतान है।
अभिनव ने जाहिर की खुशी
इसे लेकर अभिनव ने कहा है कि हम बहुत खुश हैं और सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 27 नवंबर को बेटे का जन्म हुआ और वो हेल्दी है। शनिवार को हम श्वेता और बेटे को घर को ले जाएंगे। अभी तक हमने अपने बेटे का नाम सोचा नहीं है।
21 साल की उम्र में पहली बार बनीं थीं मां
श्वेता पहली बार जब मां बनीं थीं जब वे 21 साल की थी। पहले पति राजा चौधरी से श्वेता की 16 साल की एक बेटी है, जिसका नाम पलक है। साल 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया। राजा से तलाक लेने के बाद श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी।
गौरतलब है कि श्वेता पहली बार टीवी सीरियल ’कसौटी जिंदगी’ की से सुर्खियों में आई थी। इस शो ने उन्हें एक स्टार के तौर पर पहचान दिलाई थी। वैसे तो उन्होंने ’नागिन’, ’सजन रे झूठ मत बोलो’, ’परवरिश और ’बालवीर’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। श्वेता को आखिरी बार ’बेगुसराय’ में देखा गया था।
- - Advertisement - -