प्रियंका की टी-शर्ट में लिखा कुछ ऐसा पढ़कर भड़क गए लोग
- - Advertisement - -
मंबुई। बॉलीवुड से हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल प्रियंका ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है जिसमें उसे दौरान पहनी गई टी-शर्ट पर लिखे मैसेज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मैसेज को लेकर प्रियंका की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है। फोटोशूट प्रियंका ने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए कराया है।
प्रियंका की जिस मैसेज के लिए खिचांई की जा रही है वो Conde Nast Traveller मैगजीन के कवर पर छपी है। प्रियंका ने इस कवर फोटो में जो टॉप पहना है उस पर लिखे मैसेज की वजह से प्रियंका की खिंचाई की जा रही है। इस फोटो में प्रियंका के टी-शर्ट पर चार शब्द लिखे हैं जिनका हर कोई अलग-अलग मतलब निकाल रहा है। पहला शब्द शरणार्थी, दूसरा आप्रवासी, तीसरा बाहरी व्यक्ति इन शब्दों को लाल रंग से कट किया गया है। चौथा शब्द लिखा है मुसाफिर जिसको कट नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर इन शब्दों का अलग-अलग मतलब निकाला जा रहा है। प्रियंका के कुछ फैंस उनके इस मैसेज को लेकर नाराज भी हैं। उन्हें लगता है कि प्रियंका की टी-शर्ट पर लिखा ये मैसेज शरणार्थी, आप्रवासी और बाहरी व्यक्ति का अपमान है। उन्हें ट्रेवलर से कम समझा जा रहा है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -