हर एक कश की कीमत है एक करोड़ रूपए
अगर आपको भी सिगरेट की लत है, तो ये खबर आपके लिए चौकाने वाली होगी। जी हां, एक सर्वे के मुताबिक ये बात सामने आई है कि अगर तीस साल की उम्र से आप रोजाना 5 सिगरेट पीते हैं तो साठ साल की उम्र तक आपको एक करोड़ की चपत लग चुकी होगी। औसतन हर एक सिगरेट की कीमत 10-12 रूपए होती है। अगर 12 रूपए भी मान ली जाए तो औसतन महीने में आप 1800 रूपए खर्च करते हैं। पिछले चार साल में सिगरेट की कीमतों पर बीस फीसदी का इजाफा हुआ है। इसलिए ये खर्च स्थिर नहीं है। अगर सिगरेट की कीमतों में हर साल 8 फीसदी का इजाफा मानकर आने वाले तीस साल की गणना की जाए तो स्मोकिंग करने वाला हर व्यक्ति करीब 25 लाख रूपए खर्च करेगा। सिगरेट पर खर्च की जाने वाली इस रकम को अगर नौ फीसदी रिटर्न के साथ आंकलन किया जाए तो तीस साल में ये रकम 70 लाख होती है।
अंग्रेजी अखबार टाइमस ऑफ इंडिया के अनुसार सिगरेट पर खर्च की जाने वाली रकम का दूसरा पक्ष मेडिकल ट्रीटमेंट है। स्मोक करने वाले व्यक्ति द्वारा मेडिकल खर्च में अगर 12 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ महीने में 400 रूपए खर्च करने पर तीस साल में ये रकम करीब 11 लाख होती है। अगर सिगरेट पर खर्च की जाने वाली इस रकम को अगर नौ फीसदी के दर से निवेश करने पर करीब 26 लाख रूपए मिलेंगे।
पांच घंटे कम कर देती है एक सिगरेट की लत
इससे भी ज्यादा चिंता करने वाला तथ्य ये है कि हर दिन पांच सिगरेट की लत आपकी जिंदगी का एक घंटा कम कर देती है। 24 साल स्मोक करने पर आप अपना 1 जन्मदिन मनाने से वंचित रह जाएंगे। सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के लिए आग च्वुंइगम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ई-सिगरेट का भी इस्तेमाल कर अपनी कश लगाने पर लगाम लगा सकते हैं।
|