पत्रकार तथ्य पेश करने में बरतें सावधानी: राम नाईक
अन्याय उजागर करना पत्रकारिता का धर्म है। कहीं अन्याय हो रहा है तो उसे उजागर करना भी पत्रकारों का कर्तव्य है। लेकिन पत्रकारिता के कुछ सिद्धांत होते हैं, जो पत्रकार के लिए आचार -संहिता का काम करते हैं। इसलिए सही तथ्य पेश करने में सावधानी बरती जानी चाहिए। ये बात उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भी पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोकमान्य तिलक द्वारा शुरू किया गया केसरी की राह देखते थे। लोकतंत्र में मीडिया एक शक्तिशाली माध्यम है। सच्चाई, निष्पक्षता एक ऐसे बुनियादी गुण हैं, जो एक अच्छे पत्रकार की पहचान है। विश्व एक सबसे बड़ा प्रजातंत्र है जिसमें अनके भाषाएं हैं। विश्व में चीन, ब्राजील, इंडोनेशिया और अमेरिका में जनसंख्या के आधार पर उत्तरप्रदेश पांचवे नंबर पर है। हमारे पास एक बढ़ी युवा शक्ति है जिसे हमें स्वावलंबी और शिक्षित करने की जरूरत है।
- - Advertisement - -