VIDEO : इस कॉन्टेस्ट में जिम्मी फैलन को प्रियंका से झेलनी पड़ी हार
नई दिल्ली। बॉलीवुड की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को ’द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन’ शो पर गेस्ट बनकर गई थीं। शो पर प्रियंका ने बताया कि उन्हें न्यूयॉर्क का खाना बहुत पसंद है। उन्होंने न्यूयॉर्क आते ही हॉटडॉग्स खाये।
कॉन्टेस्ट में हराया
प्रियंका ने बताया कि वो फूडी हैं और उन्हें खाना बहुत पसंद है। शो पर उन्होंने जिम्मी फैलन को चिकिन विंग्ज खाने के कॉन्टेस्ट में हरा भी दिया।
आ चुकी हैं पहले भी
थ्रिलर टीवी शो ’क्वांटिको’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने वाली 33 वर्षीय अभिनेत्री इससे पहले भी ’जिम्मी किमेल लाइव’ पर भी आ चुकी हैं।
देखें वीडियो –
|