OMG ! शाहरूख ने की विराट की ख़ातिरदारी
बॉलीवुड स्टार शाहरूख ख़ान इस वक्त अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग में व्यस्त है। लेकिन इसके बावजूद जब उन्हें पता चला कि फिल्म के सेट पर क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे हैं तो शाहरूख विराट की खातिरदारी करने में लग गए। सूत्रों के अनुसार शाहरूख ने विराट की मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी। इससे पहले कि आप ये सोचने लग जाए कि आखिर एक क्रिकेटर फिल्म के सेट पर क्यों पहुंचा, हम ही आपको बता देते है कि सेट पर विराट के पहुंचने के पीछे मांजरा क्या है? दरअसल विराट यहां अपनी लवली गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए पहुंचे थे। वैसे शाहरूख के इस व्यवहार से विराट और अनुष्का बहुत प्रभावित हुए।
वैसे आजकल अनुष्का भी काफ़ी व्यस्त नज़र आ रही हैं। अनुष्का इम्तियाज अली की आगामी फिल्म द रिंग में शाहरूख के साथ दिखाई देंगी। गौरतलब है कि इससे पहले अनुष्का शाहरूख के साथ दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में दोनों की जोड़ी को खूब सराहा भी गया था। इसके अलावा दोनों फिल्म ‘जब तक है जान ‘में भी नज़र आ चुके हैं।