रमजान में खजूर के सेवन से खोलते है रोजा, जानिए क्या है वजह
रमजान का महीना रविवार 28 मई से शुरू हो गया है। इस महिने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 30 दिन रोजे रखते हैं। इसमें मुस्लिम सुबह सेहरी के वक्त खाना खाते हैं और फिर पूरे दिन कुछ नहीं खाते पीते हैं। फिर इफ्तार के बाद रोजा खोला जाता है। पर रोजा खजूर खा कर ही खोला जाता है। रोजे में खजूर का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। हालांकि, किसी के पास खजूर उपलब्ध नहीं होते है तो वे लोग पानी पी कर अपना रोजा खोलते है।
रोजा में खजूर खाने की वजह यह है कि रोजा खोलने के वक्त कई लोग बहुत ज्यादा खाना खा लेते है, जिससे कई सारी परेशानियां हो सकती है। ऐसे वक्त में खजूर खाने से वह शरीर को काफी शक्ति देता है। इससे भूख कम लगती है और कोई परेशानी नहीं होती है। खजूर में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। खजूर खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। पूरे दिन भूखा-प्यासा रहने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, ऐसे में खजूर के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है।
खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे दिल की बीमारीयां होने का खतरा नहीं रहता है। खजूर में आयरन पाया जाता है, जो कि खून से संबंधित बीमारियों से निजात दिलाता है। इसके अलावा खजूर में पोटेशियम काफी मात्रा में होता है, वही सोडियम की मात्रा कम होती है, ये नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है।
ऐसा लोगों का मानना है कि इस्लाम अरब से शुरू हुआ था और वहां पर खजूर आसानी से उपलब्ध फल था। अरब में खजूर हर एक के लिए आसनी से उपलब्ध हो जाता था। ऐसे में खजूर का इस्तेमाल शुरू किया गया। इसी के साथ यह शरीर के लिए भी काफी गुणकारी भी है।
इस प्रकार रोजे में खजूर का सेवन करने की परंपरा शुरू हुई।
- - Advertisement - -