मन को मोह लेंगे विशाल झरनें
वैसे तो दुनिया में अजूबों की कमी नही है। लेकिन जो बात प्राकृतिक अजूबों में होती है। वो किसी और में नही। हम बात कर रहे है कुछ ऐसे विशालकाय झरनों की जो बहुत ही सुंदर और विशाल है। इन झरनों को देखकर मन करता है कि यही पर बस जाएं। इनकी सुंदरता देखते ही बनती हैं तो आइए जानते है विश्व के कुछ ऐसे ही विशाल और सुंदर झरनों के बारें में…
1. एंजल जलप्रपात , वेनेजुएला
एंजल जलप्रपात विश्व का सबसे बड़ा झरना हैं। यह वेनेजुएला के बोलिवर प्रांत में स्थित है। एंजल जलप्रपात की लंबाई 3,212 फुट हैं। यह एक आश्चर्य ही है।
2. टुगेला फॉल्स , दक्षिण अफ्रीका
ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा झरना है। टुगेला फॉल दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु नेटाल क्षेत्र में स्थित हैं। इसकी लंबाई 3110 फीट ( 948 मीटर) हैं।
3. थ्री सिस्टर्स फॉल्स (कतरतास लास ट्रेज़ हेरमानस)
दुनिया का सबसे बड़ा तीसरा झरना पेरू में है। ये झरना उष्णकटिबंधीय वर्षावन से घिरा हुआ है। इस झरने को देखकर यह कहा जा सकता है कि ये तीन झरनो का समूह है। इसकी ऊंचाई 3000 फीट है।
4. ओलो’उपेना फॉल्स , संयुक्त राज्य अमेरिका
दुनिया का चौथा सबसे बड़ा झरना संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हैं । इस झरने की ऊंचाई 2953 फीट हैं।
5. युम्बिल्ला फॉल्स , पेरू
युम्बिल्ला फॉल्स सबसे बड़े झरने की श्रेणी में पांचवे स्थान पर आता हैं। यह पेरू में स्थित है। यह झरने की ऊंचाई कई अधिकारियों द्वारा विवादित है पेरू की राष्ट्रीय भौगोलिक संस्थान का दावा है की इसकी ऊंचाई 2,937 फीट हैं, लेकिन अन्य स्रोतों यह 2,854 फुट पर थोड़ा कम है।
|