यूथेन्स न्यूज द्वारा अरविन्दो काॅलेज में हुआ ‘IT’S MY CITY’ कैम्पेन
यूथेन्स न्यूज द्वारा लगातार शहर में ‘IT’S MY CITY’ कैम्पेन चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य शहर की बड़ती समस्याओं से निपटने व उसके स्थायी समाधान के लिए जागरूकता लाना है। इस बार कैम्पेन का आयोजन अरविन्दो काॅलेज में किया गया जिसमें काफी संख्या में स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस कैम्पेन के दौरान स्टूडेंट्स के साथ कई गेम्स खेले गए जिसमें सिटी से रिलेटेड प्रश्न पूछें गए। इस कैम्पेन के दौरान स्टूडेंट्स को काया एक्जोटिया की ओर से गिफ्ट वाउचर भी दिये गये। सभी स्टूडेंट्स ने भी यूथेन्स न्यूज के इस इट्स माय सिटी कैम्पेन के साथ मिलकर काम करने का वादा भी किया।
इस इट्य माय सिटी कैम्पेन के दौरान काॅलेज के सभी स्टूडेंट्स ने प्रामिस किया कि वे सिटी चेन्जर्स बनेंगे। स्टूडेंट्स ने कहा कि जब तक हम खुद नहीं बदलेंगे जब तक कोई नहीं बदलेगा। हमें लोगों में जागरूकता लानी होगी ताकि सभी अपनी सिटी के प्रति रिस्पोंसब्लिटी को समझ सके। इस कैम्पेन में काॅलेज स्टाफ ने भी हिस्सा लिया व इट्स माय सिटी कैम्पेन की सराहना की। अरविन्दो काॅलेज में इस कैम्पेन के मुख्य सहयोगी श्री मयंक पाल व श्री कौशल जी थे।
|