कभी हाथी की तरह दिखती थी ये लड़की अब बन गई है ग्लैमर गर्ल
कुछ महीनों पहले ही दुनिया की सबसे वजनी लड़की इमाम अहमद भारत से अपनी सर्जरी करवा कर वापस अपने वतन मिस्त्र को लौटी थी और अब वो करीब 250 किलो से ज़्यादा वजन कम कर चुकी हैं। लेकिन हम आपको यहां एक और दूसरी लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं जो पहले 300 किलो की हुआ करती थी और अब एक ग्लैमरस गर्ल बन गई है।
जिस लड़की के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसका नाम एंबर राच्ड़ी है। 24 साल की उम्र तक एंबर का वजन सामान्य से काफी ज़्यादा हुआ करता था। उस समय एंबर 300 किलो की हुआ करती थी। एंबर अपने बड़े हुए वजन के कारण अपना कोई काम नहीं कर पाती थी उसे रूटीन के कामों के लिए काफी परेशान होन पड़ता था। वो पूरी तरह अपने बॉयफ्रेंड राउडी पर डिपेंड रहती थी।
एंबर के बढ़े हुए वजन के कारण उसकी स्किन के बीच आने वाले फोल्ड्स में इनफेक्शन होने लगा था, वो न तो ढंग से चल पाती थी और न ही ठीक से अपना कोई काम कर पाती थी। लेकिन अंततः एंबर ने निर्णय किया कि वो अपने इस वजन को कम करके ही रहेगी, वो भी आम लड़कियों की तरह ही अपने वजन और बॉडी को रखेगी।
एंबर का ये निर्णय इतना पक्का था कि आज वो एक ग्लैमरस लड़की बन चुकी है। एंबर ने टीवी शो ‘माई 600 पाउंड लाइफ’ में हिस्सा लिया और यह तय किया कि वो टीवी ऑडियंस की मदद से अपना वजन कंट्रोल करेगी। प्रोग्राम के दौरान एंबर एक दिन में 4-5 बार खाना खाती थी इसके साथ ही वो मीठा भी खाती थी।
इस शो के बाद एंबर ने गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी कराने का निर्णय लिया। सर्जरी के लिए एंबर को हयूस्टन जाना था वो तो कार में बैठ नहीं सकती थी तो उसे प्लेन में दो सीट बुक करवाकर ले जाया गया। एंबर के डॉक्टर का नाम नोवजाराडन है और डॉक्टर ने पहली बार में उनका इलाज करने के लिए मना कर दिया था लेकिन डॉक्टर ने कहा कि अगर वो दिए गए समय में 10 किलो वजन कम कर ले तो इलाज कर सकता हूं।
डॉक्टर को इलाज के लिए राजी करने के लिए एंबर ने अपनी डाइट में बदलाव किए, एक्सरसाइज की जिसके रिजल्ट जल्द ही दिखने लगे। एंबर का डेडलाइन के मुताबिक 8 किलो वजन कम हो गया। एंबर की लगन देखकर डॉक्टर राजी हो गए और एंबर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के सात महीने बाद एंबर का लगभग 40 किलो वजन कम हो गया।
अब एंबर ने अपने वजन को कम करने के लिए और भी ज़्यादा मेहनत शुरू कर दी। उन्होंने एक्सरसाइज और अपना खाना खुद बनाना शुरू किया। एक साल बाद जब एंबर अपने डॉक्टर से मिली तो वो एंबर को देखकर हैरान हो रह गए। एंबर अबतक लगभग 65 किलो वजन कम कर चुकी थी।
अब एंबर की ज़िन्दगी काफी बदल गई। अब वो कार में फिट बैठने लगी। एंबर को देखकर डॉक्टर भी काफी खुश हुए। जब वजन थोड़ा और कम हुआ तो एंबर की स्किन रिडक्शन सर्जरी कर दी गई। अब एंबर का वजन कम हो गया है और वो एक नॉर्मल ज़िन्दगी जी रही है। अब वो अपने सभी काम आसानी से कर लेती है और अब एंबर काफी खूबसूरत भी दिखने लगी है।
- - Advertisement - -