अजलन शाह : भारत ने जापान पर 2-1 से दर्ज की जीत
इपोह(मलेशिया)। भारतीय हॉकी टीम ने 25वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने पहले दिन के मुकाबले में जापान को 2-1 से मात दी। इस मैच के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को गोल दागने के कई मौके मिले लेकिन वे इन मौकों को भूना न सके।
निराशाजनक रहा टीम का प्रदर्शन
अपने कमजोर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारतीय टीम ने पूरे अंक तो अर्जित कर लिये लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत की तरफ से युवा ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और कप्तान सरदार सिंह ने एक-एक गोल किए और जापान की तरफ से एकमात्र गोल केंजी किताजातो करने में कामयाब रहे।
ला दिया सकते में
जापानी सर्कल में शुरुआती हमले बोलने के बाद भारतीय स्ट्राइकरों को गोल दागने के मौके नहीं मिले। जापानी स्ट्राइकरों ने भी भारतीय डिफेंडरों पर दबाव बनाया और रमनदीप सिंह के क्रॉस पर एस वी सुनील का डिफ्लैक्शन क्रास बार के ऊपर से चला गया। जापान ने शुरुआती 17वें मिनट में गोल करके भारत को सकते में ला दिया। किताजातो ने जापान के पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। उसके बाद कप्तान सरदार ने जसजीत सिंह कुलार के पास गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। भारत को गुरूवार को विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।