उम्मीद से ज्यादा पसंद की जाती हैं बायोपिक मूवीज
महान लोगों की बायोपिक पर बनी मूवीज हमेशा से ही स्ट्रगलिंग एक्टर के लिए करियर की उड़ान भरने का अच्छा ऑप्शन रही हैं। इसका एक कारण है और वो ये है कि आज कल लोग बड़े पर्दे पर सच्चाई देखना ज्यादा पसंद करते हैं वहीं मसाला मूवीज और एंटरटेनमेंट के लिए बनी मूवीज को कम ही पसंद किया जाता है। आज लोग बड़े पर्दे पर उस घटना को देखना ज्यादा पसंद करते हैं जो सच में पहले कभी घटी हो और जिसे वो नहीं देख पाए हों। वो भी उस घटना को करीब से जानना चाहते हैं जिसके बारे में उन्होंने पहले केवल सुना ही हो। इससे वो घटना को नजदीक से जान तो पाते ही हैं साथ ही उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। इसके अलाव ऐसी मूवीज से एक फायदा ये है कि ये बॉक्सऑफिस पर भी कमाल कर जाती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ बायोपिक मूवीज के बारे में जो बॉक्सऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा हिट रहीं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो मूवीज…
अजहर 2016
इमरान हाशमी ने भी एक्टिंग के लिए एक बायोपिक को चुना है। जी हां… वो अपनी आने वाली मूवी अजहर में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रोल प्ले करेंगे। ये मूवी 13 मई को रिलीज हो सकती है।
अलीगढ़ 2016
ये बायोपिक ’शाहिद’ मूवी के डायरेक्टर ने ही बनाई है। ये मूवी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सायरस पर आधारित है। जो कि होमोसेक्सुअलिटी के चलते अपना पद खो देते हैं। मूवी रिलीज हो चुकी है।
नीरजा 2016
नीरजा इस साल की यानी 2016 की अब तक की पहली बड़ी हिट रही है। ये फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा की कहानी है जो हाईजैक हुए प्लान में लोगों को बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाती है। मूवी 19 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। 25 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में 35.12 करोड़ की कमाई कर ली है।
सबरजीत 2016
मैरी कॉम के डायरेक्टर मैरी कॉम के बाद एक और बायोपिक लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम सबरजीत होगा। ऐश्वर्या राय इसमें सबरजीत की बहन का रोल प्ले करेंगी। ये मूवी 19 मई को रिलीज होगी।
रईस 2016
रईस शाहरुख खान की मोस्ट अवेटिड मूवीज में से एक है। ये गुजरात के डॉन अब्दुल लतीफ शेख की बायोपिक है जिसमें शाहरुख खान उनका रोल प्ले करेंगे। ये मूवी 3 जुलाई को रिलीज होगी।
दंगल 2016
आमिर खान भी अपनी अपकमिं मूवी के लिए काफी जोर लगाकर मेहनत कर रहे हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि दंगल भी इंडियन प्रोफेशनल रेसलर और ओलंपिक महावीर सिंह फोगट की बायोपिक है।
धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी 2016
काई पो चे फेम सुशांत सिंह राजपूत भी अपनी अपकमिंग मूवी में धोनी का रोल प्ले करते नजर आएंगे। दरअसल सुशांत धोनी पर बन रही बायोपिक में धोनी का रोल प्ले करेंगे। मूवी की रिलीज डेट अब तक डिसाइड नहीं की गई है।
डैडी 2016
एक और जाने माने गैंग्स्टर की बायोपिक बनने जा रही है जो कि पॉलिटिशियन बन जाते हैं। ये कहानी है अरुण ग्वाली की। मूवी में अरुण का रोल अर्जुन रामपाल प्ले करेंगे। मूवी की रिलीज डेट अब तक डिसाइड नहीं की गई है।
मैरीकॉम 2014
मैरीकॉम में प्रियंका चोपड़ा ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरीकॉम का रोल प्ले किया था। मूवी 2014 में रिलीज हुई थी। 35 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स आफिस पर 49.43 करोड़ रूपए कमाए थे।
भाग मिल्खा भाग 2013
फ्लाइंग सिख के रुप में इंडियन एथलीट मिल्खा सिंह तब और भी फेमस हो गए जब उन्होंने मिल्खा की बायोपिक में उनका रोल प्ले किया था। मूवी 2013 में रिलीज हुई थी। 50 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 102.50 करोड़ का कारोबार किया था।
पान सिंह तोमर 2012
ये कहानी एथलीट से डाकू बनने पर मजबूर हुए पान सिंह तोमर की है। इरफान खान ने पान सिंह के रोल को काफी शानदार तरीके से प्ले किया है। मूवी 2013 में रिलीज हुई थी। केवल 5 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का कलेक्शन किया था।
शाहिद 2012
शाहिद आजमी जिनकी 2010 में हत्या कर दी गई थी एक लॉयर थे। उन पर बनी बायोपिक ’शाहिद’ में राजकुमार राव ने उनका रोल प्ले किया है। मूवी 2013 में रिलीज हुई थी। 10 लाख डॉलर के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन किया था।
द डर्टी पिक्चर 2011
ये साउथ की बोल्ड एक्ट्रैस सिल्क स्मिता की बायोपिक है जिसमें विद्या बालन ने सिल्क स्मिता को रोल प्ले किया था। मूवी 2011 में रिलीज हुई थी।
गुरु 2007
गुरु जाने माने बिजनेस पर्सन धीरुभाई अंबानी की स्टोरी है जिसमें उनका रोल अभिषेक बच्चन ने प्ले किया था। मूवी 2007 में रिलीज हुई थी।
गांधी माय फादर 2007
ये मूवी महात्मा गांधी और उनके बेटे के रिलेशन पर बेस्ड है। मूवी 2007 में रिलीज हुई थी।
|