बॉलीवुड स्टार्स के इन गलत ट्वीट ने बटोरी खुब सुर्खिया
बॉलीवुड की दुनिया के एक्टर, एक्ट्रेस और अन्य सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं इस बात में कोई भी दो राय नहीं हैं। वे हमेशा सोशल मीडिया वेबसाइट्स फेसबुक, इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं लेकिन कभी-कभी इन सेलेब्स से भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसी गलतियां हो कर बैठते हैं जिनका खामयाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है। वे आए दिन अपने छोटे से ट्वीट में हुई किसी गलती के कारण अपने सोशल मीडिया फैंस के बीच हसी का पात्र भी बन जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स के गलती से हुए ट्वीट जिन्होंने सोशल मीडिया पर खुब सुर्खिया बटोरी हैं……..
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड की दुनिया के बेताज बादशाह कहे जाने वाले बिग बी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कई बार अपने गलत ट्वीट के कारण मजाक का पात्र बन चुके हैं। उन्होंने एक बार मैरी कॉम की जीत की खुशी में उनके होम टाउन का नाम मणिपुर की जगह असम लिख दिया था और थोड़ी देर बाद माफी मांग कर उन्होंने अपना ट्वीट ठीक कर दिया था।
शाहिद कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद भी अपने अन्य सोशल मीडिया अकांउट के मुकाबले ट्विटर पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वे अपनी हर तरह की एक्टिविटी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया की मदद से शेयर करते रहते हैं। लेकिन उन्होंने भी एक बार अपने ट्वीट में गलती करके खुब सुर्खिया बटोरी थी। उन्होने मैरी कॉम का नाम गलत लिख दिया था। लेकिन जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने माफी मांगते हुए अपने ट्वीट को ठीक कर दिया था।
अनुष्का शर्मा
अभी कुछ महीने पहले ही बॉलीवुड की दुनिया की स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने देश के पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब को अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर श्रधांजलि दी। उस ट्वीट में उन्होंने कलाम साहब का नाम गलत लिखा था जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी। उनके इस ट्वीट पर काफी रिट्वीट आए थे तो यह ट्वीटर पर काफी चर्चित मुद्दा बन गया था।
फरहान अख्तर
फरहान ने भी हमारे पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब का नाम गलत लिख दिया था। हालाकि उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर कुछ खास सुर्खिया नहीं बटोर सका।
जैकी भागनानी
जैकी को उनकी फिल्म फालतू के लिए जाना जाता है भले ही उनका बॉलीवुड जगत के कुछ खास रिश्ता नहीं रहा है। लेकिन वे अपने विचारों को सोशल मीडिया की मदद से अपने फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। उन्होंने ने भी सोशल मीडिया पर एक बार एक गलत ट्वीट करने के बाद खुब सुर्खिया बटोरी थी। उन्होंने नोबल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की मलाला युसफजई का नाम मसाला लिख दिया था। जिसके बाद उनका यह ट्वीट उन्हें बहुत भारी पड़ा था।