कॉलेज स्टूडेंट्स को अपनानी चाहिए ये हेल्दी हेबिट
- - Advertisement - -
कॉलेज स्टूडेंट्स की लाइफ में अपनी हेल्थ और फिटनेस का ध्यान रखना बहुत मुश्किल होता है। वे हमेशा अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के दौरान काफी थक जाते हैं, वे बिना कुछ खाये पिये ही दिनभर अपने दोस्तों के साथ निकाल देते हैं जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। रोजाना कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स कॉलेज की हर प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं और खूब उधम मचाते हैं। लेकिन इस बीच वे अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते वे अपने दोस्तों के साथ बाजार की खुली चीजें भी खा लेते हैं। जिसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी हेल्दी हेबिट जिन्हें अपनाकर आप अपनी कॉलेज लाइफ को और भी बेहतरीन बना सकते हैं।
नाश्ता किए बिना घर से न निकलना
आपको कॉलेज जाने के पहले अपने घर से नाश्ता करके निकलना चाहिए। जिससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहे। अगर आप नाश्ता करके नहीं जाते हैं तो आप अपने शरीर को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। आपका शरीर आपको पूरी ऊर्जा नहीं दे पाता है और ऐसे में इसका असर आपको अपनी फिटनेस और सेहत पर दिखाई देता है।
नाश्ते में लें हेल्दी डाइट
अगर आप अपने नाश्ते में हेल्दी डाइट लेंगे तो आपका शरीर कम थकेगा और आप हमेशा चुस्त और फुर्त रहेंगे। आपको अपनी नाश्ते में दूध, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि लेने चाहिए। जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है और आपको पूरा दिन ऊर्जा प्रदान करता रहता है।
टाइम पर लें लंच
कुछ स्टूडेंट्स का दोपहर का भोजन मतलब शाम 5 बजे होता है जो उनके शरीर के लिए ठीक नहीं होता है। वे आम तौर पर अपने दोस्तों के साथ जंक फूड या भोजनालय में अपना लंच करते हैं। जो उनकी सेहत पर बूरा प्रभाव डालते हैं। अगर आप अपने घर पर बना खाना खाते हैं तो आपको उचित मात्रा में प्रोटीन मिलता है जो आपके शरीर को हर तरह की बिमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।
रोजाना करें व्यायाम
कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजाना सुबह व्यायाम करना चाहिए। जिससे उनका शरीर फिट रहे और वे पूरा दिन एक्टिव रह सकें। रोजाना व्यायाम करने से आलस कम आता है और आप अपने सभी कामों को बड़ी ही तीव्रता से पूरा कर लेते हैं।
रोजाना करना चाहिए योग
कॉलेज स्टूडेट्स को रोजाना सुबह जल्दी उठ कर योग करना चाहिए। जिससे उन्हें अपने शरीर को तो फिट रखने में मदद मिलती ही है साथ ही उन्हें योग की मदद से अपने ध्यान को स्थिर रखने में भी मदद मिलती है। योग से हमारा शरीर एक्टिव रहता है और हमें हमारे बिस्तर से बाहर आने के बाद आलस भी नहीं आता है।
ज्यादा से ज्यादा पिना चाहिए पानी
स्टूडेंट्स को हर दिन अपने शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए। जिससे की उनके शरीर में नमी बनी रहे और वे डिहाइड्रेशन का शिकार न हों।
रात को ज्यादा देर तक न जागें
सभी स्टूडेंट्स को अपनी नींद से बहुत प्यार होता है और वे रात को देर तक जागने के बाद सुबह भी देरी से उठते हैं। जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। स्टूडेंट्स को रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद की जरुरत होती है। जिससे उनका शरीर भी ठीक तरह से आराम कर सके।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -