सगे भाइयों के प्यार में पड़ गईं सैफ और श्रीदेवी की बेटियां
- - Advertisement - -
लेकिन इंटरेस्टिंग तो ये है कि ये दोनों स्टार डॉटर्स जिन्हें डेट कर रही हैं वे आपस में सगे भाई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे वीर और शिखर के रिश्ते में नाना लगते हैं। दोनों के पिता संजय पहारिया मुंबई के एक बड़े बिजनेसमेन हैं। वीर और शिखर स्मृति पहारिया और संजय के बेटे हैं। वीर और शिखर के माता-पिता का 2008 में तलाक हो चुका है। तलाक के बाद वीर और शिखर के साथ स्मृति दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं। दिल्ली में ही दोनों बड़े हुए लेकिन पढ़ाई के लिए दोनों दिल्ली से बाहर चले गए।
सिंगिंग में इंटरेस्ट रखते हैं वीर
स्कूलिंग के बाद वीर आगे की पढ़ाई के लिए दुबई शिफ्ट हो गए थे। यहीं से उन्हें म्यूज़िक का शौक चढ़ा। वीर तब लाइमलाइट में आए जब उन्हें सारा के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। दरअसल सारा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जो उन्होंने वीर को टैग की थी और इस फोटो के जरिए वीर को अपना ब्वॉयफ्रैंड बताया था। इस कपल को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है।
शिखर को पसंद है हॉर्स राइडिंग
शिखर ने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से कंपलीट की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे लंदन चले गए थे। सूत्रों के अनुसार वे काफ़ी अच्छी हॉर्स राइडिंग करते हैं। उन्हें पोलो खेलना भी पसंद है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -