इस लड़के के पास है असली पूंछ, लोग मानते हैं हनुमानजी का अवतार
बजरंगी के भक्त की गिनती करना इस देश में कोई आसान काम नहीं हैं क्योंकि बजरंगबली के अनन्य भक्त है। भगवान हनुमान ने अपनी पूंछ से रावण की लंका में आग लगा दी थी। उनकी पूंछ में ही इतना दम था कि उन्होंने पूरी लंका को हिला दिया था। वाकई में भगवान हनुमान की पूंछ किसी शस्त्र से कम नहीं थी।
भारत में भी एक लड़का है जिसकी पूंछ है। आमतौर पर किसी इंसान की पूंछ नहीं होती है। जानवरों को ही पूंछ के साथ देखा जाता है लेकिन ये लड़का कुछ अलग है। इसकी पीठ के निचले हिस्से में एक पूंछ है जिसके कारण ये सुर्खियों में है। इसकी उम्र आठ साल है और लोग इसकी पूंछ के कारण इसे पूजते है।
पंजाब के अमृतसर में एक आठ साल का बच्चा है जिसकी पीछ के निचले हिस्से में एक बालों वाली पूंछ है। इस लड़के का नाम दूल्हा सिंह है। वहां के स्थानीय निवासियों का मानना है कि ये लड़का हनुमानजी का ही अवतार है। ये लड़का पंजाब में अपने अंकल के मंजीत कौर के साथ रहता है।
मंजीत कौर का कहना है,‘एक बार इसकी मां ने इसकी पूंछ कटवाने का निर्णय लिया था तब इसकी मां का देहांत हो गया। इसके बाद से हमने निर्णय लिया कि इसकी पूंछ कोई भी नहीं कटवाएगा।’ उनकी फैमिली का मानना है कि दूल्हा की पूंछ अगर कटवाई गई तो उनकी फैमिली पर कोई भी मुसीबत आ सकती है।
दूल्हा की फैमिली का कहना है,‘‘आसपास के लोग दूल्हा से प्रार्थना करते हैं वे उसे हनुमानजी का अवतार मानते हैं, दूल्हा को भी हनुमानजी काफी पसंद है। जब दूल्हा उसकी मां के साथ रहता था तो लोग दूर से उसकी पूंछ को छूकर उसका आर्शीवाद लेने आया करते थे। सभी का मानना है कि ये भगवान का दिया हुआ तोहफा है।
Photo Courtesy-Barcroft
- - Advertisement - -