नमाज के दौरान में बही मस्जिद, 31 की मौत
पाकिस्तान में कुछ लोगों के लिए नमाज करना मौत का कारण बन गया। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिलें में एक मस्जिद नमाज के दौरान बह गई। यहां पर भारी बारिश के कारण बाढ़ में ये मस्जिद बही हैं। बाढ़ के कारण 31 लोगों की मौत हो गई है और 35 घायल हो गए हैं।
चित्राल के मेयर मगफिरत हुसैन ने बताया कि बाढ़ के कारण शुक्रवार रात एक मस्जिद और 30 से ज्यादा मकान बह गए। मरने वालों में मस्जिद में नमाज अदा करने आए 10 लोग भी शामिल हैं। चित्राल नदी में बाढ़ आने के कारण आसपास के सभी इलाकों में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है लेकिन भारी बारिश जारी रहने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।