Thursday, September 14th, 2017 11:27:18
Flash

यहां 60 साल की उम्र में भी औरतें दिखती हैं जवान




Social

hunja velly

हर इंसान चाहता है कि उसका पार्टनर खूबसूरत हो लेकिन खूबसूरती तो कुछ ही दिन की होती है इसके बाद तो बुढ़ापा आ जाता है और आपकी खूबसूरती कहीं खो जाती है। बुढ़ापे के नाम से ही कई खूबसूरत महिलाओं को डर लगने लगता है। वो अपना बुढ़ापा छुपाने के लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं, लेकिन कुछ नहीं होता। जो होना है वो तो होकर ही रहेगा, लेकिन आपको बता दें कि एक जगह ऐसी भी है जहां औरतें 60 साल की उम्र मे भी जवान दिखती हैं।

hunja-valley-female-2
जिस उम्र की कल्पना करके लोगों की रूह कांप जाती है, खूबसूरत लोग भी 60 की उम्र के लिए सोचते हैं कि उनके चेहरे पर इस उम्र में झुर्रियां आ जाएगी, उनकी त्वचा लटक जाएगी और उनकी ज़िन्दगी भी ज़्यादा दिन की नहीं रहेगी, उसी उम्र में पाकिस्तान की एक घाटी के लोग जवान बने रहते हैं।

hunja-valley-female-3

पाक अधिकृत कश्मीर के काराकोरम में हुंजा घाटी पर बसे लोग 60 से 65 साल तक जवान और खूबसूरत बने रहते हैं। यहां की महिलाएं 60 साल की उम्र में भी ऐसी लगती हैं मानों उनकी उम्र 30 साल हो। यहां पर एक गजब की बात ये भी है कि यहां की महिलाएं 60 साल की उम्र में भी माँ बन सकती हैं।

hunja-valley-female

यकीन मानिए हुंजा घाटी की महिलाओं को देखकर हो सकता है आप अपना दिल दे बैठें। इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानों आसमान से कोई अप्सरा नीचे उतर आई हो। यहां के लोगों की उम्र को जानकर भी आपको आश्चर्य होगा। यहां के लोग 120 साल से भी ज़्यादा जीवन जीते हैं। इनकी खूबसूरती और जीवन का राज इनकी लाइफस्टाइल में छुपा है।

hunja-valley-female-5

हुंजा घाटी में बसे इन लोगों की संख्या लगभग 87 हजार है। यहां के लोग खूबानी, मेवे, सब्जियां और अनाज में जौ, बाजरा, और कूट्टू ही खाते हैं। ये भी वो चीज़ें हैं जिन्हें वे खुद उगाते हैं। हुंजा के लोग शून्य के भी नीचे के तापमान पर बर्फ के ठंडे पानी में नहाते हैं। यहां के लोग बिना किसी बीमारी के मरते हैं और बताया जाता है कि यहां के लोगों 160 साल तक भी ज़िन्दा रहते हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories