शादी के गिफ्ट में मांगा गोल्ड तो प्लेयर ने दिया ये जवाब
- - Advertisement - -
इंडिया की हॉकी टीम देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रही हैं। इंडियन हॉकी टीम के सीनियर प्लेयर और ओलिम्पियन दानिश मुजतबा हाल ही में नाएला गुफरान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। नाएला इलाहबाद से हैं। निकाह के बाद रविवार को उनके दावत ए वलीमा का आयोजन किया गया। लेकिन शादी के दौरान ही दुल्हन ने दुल्हे से गोल्ड मांग लिया।
इस बात को सुनकर लोग हैरान हो गए क्योंकि शादी के दौरान ही दानिश के वाइफ ने तोहफे में उनसे गोल्ड की मांग कर ली। लेकिन बाद में उसने बताया कि उसे ओलंपिक का गोल्ड मेडल चाहिए। दरअसल नाएला ने दानिश से गिफ्ट में अगले ओलम्पिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाने को कहा।
अपनी पत्नी की इस डिमांड का दानिश ने पूरा सम्मान किया और अपनी पत्नी से वादा किया कि वे उनके सपने को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे। आपको बता दें कि दानिश की पत्नी नाएला एमटेक की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता डॉ. मोहम्मद गुफरान पेशे से टीचर हैं। दानिश के मुताबिक उनकी पत्नी को कुकिंग का शौक है और उन्हें बहुत सी डिश बनानी आती है।
2009 में हुआ था सिलेक्शन
दानिश इस वक्त टीम इंडिया के लिए हॉकी खेलते है। वे दो बार ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं। उनकी फैमेली के कई मेंबर हॉकी से जुड़े है। उनके नाना हॉकी के फेमस प्लेयर थे। जिन्होंने हॉकी के भगवान कहे जाने वाले मेजर ध्यानचन्द के साथ हॉकी खेली थी। दानिश को बचपन से ही हॉकी खेलने का शौक था। 2009 में उनका सिलेक्शन भारतीय हॉकी टीम में हुआ।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -