कप्तान ने लिखा, ‘लगता है बॉल पर 500 और 1000 लिखा है, कोई लेना ही नहीं चाहता। केह के पहनो नाम के अकाउंट ने लिखा, ‘ टीम इंडिया इतने कैच छोड़ रही है, लगता 500-1000 के नोटों की टेंशन है। स्ट्रेंजर ने लिखा, लगता है हमारे प्लेयर्स रात भर सोए नहीं। 6 अोवर में ही तीन कैच छोड़ दिए। इकबाल ने लिखा, ‘हिलेरी क्लिंटन से ज्यादा तो ये लोग नरवस दिख रहे हैं। आकाश ने लिखा, ‘ लगता है इन्हें हर कैच ड्रॉप पर पांच ‘100-100’ के नोट मिल रहे हैं। लाट साहब नाम के अकाउंट ने लिखा, ‘ कैच है या 500 का नोट?? कोई लेना ही नहीं चाहता’।
लगता है बॉल पर 500 और 1000 लिखा है, कोई लेना ही नहीं चाहता
- - Advertisement - -
राजकोट। आज यानी बुधवार को राजकोट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। जिसमें इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। इसी बीच टीम इंडिया ने इंग्लैंड के कई कैच छोड़े। फिर क्या फैंस ने बंद हुए 500 और 1000 रूपए के नोटों से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट्स किए। इतना ही नहीं इसके साथ ही कुछ लोगों ने इन्हें यूएस इलेक्शन से भी जोड़ दिया। आइए पढ़ते हैं ट्विटर बाजों के मजेदार कमेंट्स…
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...
- - Advertisement - -