वो खिलाड़ी जिसे दूसरा रन बनाने में 6 साल लग गए
तीन साल बाद एक बार फिर उस खिलाड़ी को मौका दिया गया जिसका नाम था मर्वन अटापट्टू। इस बार अटापट्टू नहीं चूका। उसने जमकर खेला और श्रीलंका की ओर से 16 शतक और 6 दोहरे शतक जड़ डाले।
तो ये थी 5000 के ऊपर टेस्ट रन, वन-डे में साढ़े आठ हज़ार रन, अपने देश की टीम के कप्तान और रिटायर होने के बाद श्री लंका के कोच बने मर्वन अटापट्टू की कहानी।
अब सोचने की बात ये है कि जिस इंसान को अपना दूसरा रन बनाने में 6 साल लग गए अगर वो इतना बड़ा कारनामा कर सकता है तो दुनिया का कोई भी इंसान कुछ भी कर सकता है। लेकिन कुछ कर गुज़रने के लिए डटे रहना पड़ता है, लगे रहना पड़ता है। मैदान छोड़ देना आसान होता है लेकिन मुश्किल होता है डटे रहना और जो डटा रहता है वो आज नहीं तो कल जरूर सफल होता है। मन से किए गए छोटे-छोटे प्रयास हमेशा बड़ा परिणाम देते हैं।
2 of 2
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...