करीना और सैफ का लाड़ला तैमूर अब बड़ा हो रहा है और सुर्खियों में आ रहा है कभी वो अपनी आया के साथ घूमता हुआ नज़र आता है तो कभी मीडियावालों को ‘हाय’ करता हुआ। इस बार तैमूर किन्नरों से आर्शीवाद लेने को लेकर सुर्खियों में आया है। तैमूर पटौदी खानदान और कपूर खानदान की आंखों का तारा है ऐसे में उसे किसी की नज़र न लगे इसलिए उसे किन्नरों का आर्शीवाद दिलाया गया।
हाल ही में तैमूर अपने घर की बालकनी में झूले के मजे लेता देखा गया था. अब जब सभी उसे इतना देखते हैं तो बच्चे को नजर तो लग ही जाती है. वैसे करीना अपनी प्रेग्नेंसी में कितनी ही मॉडर्न और स्टाइलिश रही हों लेकिन पुरानी परंपराओं में उनका उतना ही विश्वास भी है. तभी तो करीना ने एक किन्नर को उसकी नजर उतारने के 51 हजार रुपये दिए हैं.
मौसी करिश्मा से मिलने पहुंचा तैमूर
बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, करीना और कपूर खानदान ने तैमूर की नजर उतारने के लिए एक रीति पूरी कराई थी। इसमें किन्नर को बुलाया जाता है। इस रिचुअल को पूरा कराने के लिए किन्नर को 51 हजार रुपये दिए गए हैं। पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के एक फैन पेज ने तैमूर की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें तैमूर लिपस्टिक में नजर आ रहे हैं. हालांकि तैमूर ने लिपस्टिक लगाई नहीं है बल्कि एडिट कर के तस्वीर को ऐसा बनाया गया है।
किस पर हैं तैमूर के लुक्स
वहीं एक इंटरव्यू में करीना ने तैमूर को लेकर बताया था कि वह और सैफ इस पर बहस करते हैं कि तैमूर किस पर गया है। करीना का मानना है कि तैमूर उनके डैड (रणधीर कपूर) की तरह दिखता है, क्योंकि वह खुद अपने डैड पर गई हैं. उसकी नीली आंखें करीना के दादा (राज कपूर) और मौसी करिश्मा कपूर पर गई हैं. लेकिन सैफ का मानना है कि वो पटौदी खानदान पर गया है. उसमें पटौदी खानदान के लुक्स हैं.