संभाग स्तरीय खो-खो स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे 4 कॉलेज
- - Advertisement - -
यू.टी.डी स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय खो-खो (महिला) स्पर्धा का शुभारंभ आज प्रातः 10.00 बजे विश्वविद्यालय खो-खो मैदान पर डॉ. (श्रीमति) नम्रता शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रो. अशोक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। स्पर्धा में 11 महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
- - Advertisement - -
स्पर्धा के सचिव प्रो. अजय कुमार ने स्पर्धा का वाचन किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रो. अजय कुमार, डॉ. विवेक साठे, श्री बी.जे. पाटिल, डॉ. हेमा लड्ढा, डॉ. विकास कौशिक ने किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री देवेश तिवारी ने किया एवं आभार डॉ. साठे ने माना।
आज संपन्न हुए मुकाबलों में मैजबान यू.टी.डी. का मुकाबला गुजराती इनोवेटिव महाविद्यालय, इंदौर के मध्य कांटे के मुकाबले में यू.टी.डी. की खिलाड़ी प्रारंभिक दौर से ही चढ़कर खेली एवं अंत में मुकाबला यू.टी.डी. ने विजयश्री प्राप्त की।
कल प्रातः 9.00 बजे स्पर्धा के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। सभी खेल प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
- - Advertisement - -