ठेठ बांग्लाभाषी होकर भी मनवाया बॉलीवुड में अपना लोहा
श्रीदेवी और मिथुन की काफी चर्चित रही और दिलचस्प लवस्टोरी
इस समय श्रीदेवी और बोनी कपूर पति-पत्नि है लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब बोनी कपूर को श्रीदेवी से शादी करने के लिए बहुत दिनों तक इंतज़ार करना पड़ा। श्रीदेवी को बोनी कपूर से पहले मिथुन से प्यार हुआ था। ख़बरों के मुताबिक इन दोनों का प्यार इतना परवान चड़ा कि दोनों ने गुपचुप शादी भी रचा ली।
ये रिश्ता 1988 में टूट गया
श्रीदेवी से प्यार करते समय मिथुन ये भूल गए कि वो शादीशुदा है और इसी बात का नुकसान इन दोनों की लवस्टोरी को झेलना पड़ा। मिथुन, श्रीदेवी से प्यार तो करते थे लेकिन वे अपनी पत्नी को तलाक नहीं दे सकते थे। इसलिए उन्होंने श्रीदेवी के साथ ये रिश्ता तोड़ दिया। ख़बरों के मुताबिक मिथुन और श्रीदेवी के बीच तीन साल चला ये रिश्ता 1988 में टूट गया था।
बोनी कपूर को श्रीदेवी ने बांधी राखी
आपको ये बात जानकर बड़ा ही आश्चर्य होगा कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। दरअसल उस समय श्रीदेवी और मिथुन दोनों का प्यार परवान पर था। ऐसे में बोनी कपूर भी श्रीदेवी के दिल में जगह बनाना चाहते थे। बोनी श्रीदेवी के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताते और उनका ख्याल रखते ऐसे में बोनी, मिथुन की नज़रों में खटकने लगे। मिथुन दोनों की दोस्ती से इतने नाराज थे कि सेट पर ही बोनी का राखी बंधवा दी थी।
- - Advertisement - -