देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार के बीच चलेगी मोनो रेल
सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा उपलबध कराने के लिए उत्तराखंड में जल्द ही मोनो ट्रेन चलाई जाएगी। बता दें कि राज्य की पहिली मोनो रेल सेवा अस्थाई राजधानी देहरादून से तीर्थनगरी ऋषिकेश और धार्मिक नगरी हरिद्वार के बीच प्रस्तावित है। इसे लेकर नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में एक उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है।
मोनो रेल परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में देहरादून से ऋषिकेश के बीच चलने वाली इस मोनो रेल की दूरी 38 किमी होगी। दूसरे चरण में ऋषिकेश से हरिद्वार 31 किमी को जोड़ा जाएगा।
मोनो रेल एक ऐसी ट्रेन है, जो रेलवे ट्रैक पर नहीं बल्कि जमीन से काफी ऊपर हवा में एक बीम के सहारे चलती है। ट्रेन के कोच इसी बीम पर चलते हैं। इसका मार्ग सड़क से दस फीट या इससे ज्यादा ऊंचाई पर बनाया जा सकता है। इसकी स्पीड अन्य ट्रेनों और बसों के मुकाबले बहुत ज्यादा होती है।
सफर के दौरान दुर्घटना की संभावना न के बराबर होती है। जापान और मलेशिया में तो मोनो रेल ज्यादा संखया में चलती हैं। जापान के टोकयो में मोनो रेल का यूज प्रतिदिन लगभग एक लाख यात्री करते हैं। देश में पहली मोनो रेल मुंबई 2014 में शुरू हुई थी।