मुरादाबाद में बोले पीएम,पहले लोग मनी-मनी कर रहे थे अब मोदी-मोदी कर रहे
- - Advertisement - -
मुरादाबाद। नोटबंदी के बाद आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मुरादाबाद में परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित कर रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी ये रैली अहम मानी जा रही है। मोदी ने रैली संबोधित करते हुए कहा कि यहां आने से पहले मैं झिझक रहा था लेकिन यहां काफी प्यार मिला है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश की गरीबी मिटाना है तो सबसे पहले बड़े राज्यों से गरीबी को हटाएंगे तभी देश संपन्न होगा। यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी रैली है। इससे पहले मोदी ने गाजीपुर, आगरा और कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया था। आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी के मुख्य अंश पर ….
- - Advertisement - -
पूरे देश से गरीबी मिटाना है
उन्होंने कहा कि, मैंने यूपी से चुनाव सिर्फ सांसद बनने के लिए नहीं लड़ा। मैंने इसलिए चुनाव लड़ा क्योंकि देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। मैंने यहां की गरीबी दूर करने के लिए वाराणसी से चुनाव लड़ा। अगर विकास होगा तो रोजगार आएगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी और जरूरतमंदों को दवा मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस मुरादाबाद के पीतल से पूरे देश के घर चमक रहे हैं वो शहर अंधेरे में है। हिंदुस्तान से अगर गरीबी को मिटाना है तो सबसे पहले बड़े राज्यों से गरीबी को हटाना होगा।
हमारी सरकार काम करने वाली सरकार
मेरी सरकार हर गांव तक बिजली पहुंचाने का काम कर रही है। जनता ही मेरा नेता, जनता ही मेरा हाईकमान, जनता ही मेरे लिए सबकुछ।घोषणा करने वाली बहुत सरकार देखी है आपने, ये हिसाब देने वाली सरकार है।सिर्फ अपनों का विकास करना हो तो राज्य का विकास नहीं हो सकता। भ्रष्टाचार को डंडा लेकर बाहर करने की जरूरत है। हमारी सरकार काम करने वाली सरकार है। आप मध्य प्रदेश देखिए। कभी यह बीमारू राज्य कहा जाता था। वहां की जनता ने बीजेपी को सेवा करने का मौका दिया। 10 साल के भीतर-भीतर मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से मुक्त होकर हिंदुस्तान के विकास करने वाले राज्यों में आकर खड़ा हो गया। एमपी के लोगों के पास नर्मदा मैया के अलावा कोई नदी नहीं है। फिर भी वहां के किसानों ने देश के अन्न भंडार कर अपना नाम रोशन कर दिया।
पहले लोग मनी-मनी कर रहे थे अब मोदी-मोदी कर रहे
क्या किसी ने सोचा था कि ईमानदारी की लड़ाई को सवा सौ करोड़ देशवासी अपने कंधे पर उठा लेंगे। आज उठा लिया है। इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती। भाइयों-बहनों! मैं हैरान हूं। आपने देखा होगा कि अच्छे-अच्छे लोगों के चेहरे से चमक चली गई। पूरा दिन मोदी-मोदी कर रहे हैं। पहले मनी-मनी करते थे। आज कतार-कतार चिल्लाने वाले नेता ये भूल गए कि कभी चीनी के लिए, कभी मिट्टी के तेल के लिए कतारें लगानी पड़ती थी। इन कतारों काे खत्म करने के लिए मैंने आखिरी कतार लगाई है। मैं दिमाग लगा रहा हूं अभी। दिमाग खपा रहा हूं। गरीब के खातों में जिन लोगों ने पैसा डाला है, वह जाए जेल में और गरीब के घर जाएगा वह रुपया।
जनधन खातों में जिन्होंने बेहिसाब पैसा डाला, वो जेल जाएंगे
इस दौरान नोटबंदी के बाद जनधन खातों में जमा हो रहे पैसों पर उन्होंने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि गरीब के खाते में जो पैसा डाला जा रहा है वह गरीब का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कतार-कतार चिल्लाने वाले नेता ये भूल गए कि कभी चीनी के लिए, कभी मिट्टी के तेल के लिए कतारें लगानी पड़ती थी। इन कतारों काे खत्म करने के लिए मैंने आखिरी कतार लगाई है। मैं दिमाग लगा रहा हूं अभी। दिमाग खपा रहा हूं। गरीब के खातों में जिन लोगों ने पैसा डाला है, वह जाए जेल में और गरीब के घर जाएगा वह रुपया।
बिस्तर के नीचे करोड़ रूपए मिले
पहले छापाें में बिस्तर के नीचे से करोड़ों रुपए मिलते थे। ये पैसे किसके थे? हिंदुस्तान की पाई-पाई पर आप लोगाें का हक है। ज्यादा से ज्यादा मेरा क्या कर लेंगे? हम तो फकीर आदमी हैं। झोला लेकर चल पड़ेंगे। ये फकीरी है जिसने मुझे गरीबों से लड़ने की ताकत दी है। अगर कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है तो गुनहगार है क्या? भाइयो-बहनो! मैं हैरान हूं कि आज मेरे ही देश में कुछ लोग मुझे गुनगहार कह रहे हैं। क्या कारण है? क्या मेरा यही गुनाह है कि भ्रष्टाचारियों के दिन पूरे होने जा रहे हैं? क्या गरीबों के लिए काम कर रहा हूं, यही गुनाह है मेरा?
- - Advertisement - -